पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम बंजारावाला में वीर सम्राट योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम बंजारावाला में वीर सम्राट योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण

हरिद्वार। ग्राम बंजारावाला में वीर सम्राट योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भारत देश की भूमि महान योद्धाओं की भूमि है, ये ऐसे योद्धा थे, जिनका बलिदान और शौर्य विश्वपटल पर याद किया जाता है। इन सभी वीर योद्धाओं की गाथाओं को आगामी पीढ़ियों को बताना जरूरी है।

सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बंजारावाला ग्राम में वीर सम्राट महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि देश के इतिहास में अनेक योद्धाओं की गाथाओं का उल्लेख किया है, लेकिन वीरता और शौर्य के लिए महाराणा प्रताप का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज की पीढ़ी को अपने इतिहास को अवश्य पढ़ना चाहिए, ताकि उन्हें सभी के बारे में पता चल सके। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आन बान शान को संरक्षित करते हुए उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी और बच्चों को मोबाइल का सही इस्तेमाल कर देश के इतिहास को पढ़े और जाने कि जो आज वह खुले में सांस ले रहे हैं, इसके लिए कितनों की शहादत हुई है। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज हित में कार्य करने चाहिए।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर ने महाराणा प्रताप के शौर्य और बलिदान के बारे में बताया। भाजपा देहरादून महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने कहा कि भारत भूमि वीर योद्धाओं की जननी है।  

इस मौके पर आर्य शुभम चौहान, प्रधान मुकेश राठौर, प्रधान कमलजीत सिंह, ओमपाल आर्य, नरेश आर्य, राजविंदर सिंह, रविंद्र सिंह, उधम सिंह, अनुराग राठौर, वंश राठौर, योगेश राणा, अंकित तोमर, मिथुन राठौर, दीक्षित सैनी, ऋतिक चौहान, कमल चौहान, मनोज चौहान, राजन शर्मा, रंजन प्रताप, सन्नी चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, श्रवण चौहान, प्रधान प्रदीप चौहान, अंकित चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।