हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में विशाल जनसभा को किया संबोधित।

हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में विशाल जनसभा को किया संबोधित।

 इस अवसर पर उन्होंने हरिद्वार जनपद के लिए 1168 करोड़ रूपये की लागत के 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया इन योजनाओं से हरिपुरकलां, भूपतवाला, भीमगोडा, हरकी पैड़ी, मायापुर, कनखल, ऋषिकुल, ज्वालापुर, आवास विकास कॉलोनी, गोविन्दपुरी, जगजीतपुर सहित अन्य क्षेत्रों को सीवरेज सहित पेयजल, पार्किंग आदि की समस्या से निजात मिल सकेगी।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए अनेक प्रयास हुए हैं। उत्तराखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही ‘मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना‘, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना और पोषण अभियान जैसी योजनाएं प्रारंभ की गई हैं।

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को उन्नत रूप से विकसित करते हुए भविष्य के नौनिहालों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट तारा की शुरुआत करने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन की सराहना की। इस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत 150 आंगनबाड़ी केन्द्रों को आधुनिक व तकनीकी रूप से समृद्ध बनाते हुए प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में स्मार्ट टी०वी०, बच्चों के लिए फर्नीचर, खिलौने और आंगनबाडी कार्यकत्री को नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रणाली की बारीकी से ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रोजेक्ट द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के 3000 बच्चों एवं 300 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीधे लाभान्वित किया 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम से पहले देवपुरा चौक से ऋषिकुल मैदान तक आयोजित भव्य रोड शो प्रतिभाग कर मातृ शक्ति और विशाल जन समूह का अभिनंदन स्वीकार किया। कार्यक्रम स्थल पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, रेशम, कैप, सहकारिता, गन्ना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रीप परियोजना, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, चिकित्सा, उद्योग, लीड बैंक, नाबार्ड, कृषि विज्ञान केन्द्र,आपदा प्रबन्धन, शिक्षा, उरेडा सहित 21 विभागों की विभिन्न योजनाओं आदि की जानकारीपरक 30 स्टॉल स्थापित किये गये थे। 

 हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व कैबिनेट मंत्री व हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बताया कि हरिद्वार जनपद के जितने थाने हैं, उनमें महिला डेस्क स्थापित करने के लिये दो करोड़ रूपये की स्वीकृति सांसद निधि से प्रदान की गयी है।  

सांसद राज्य सभा श्रीमती कल्पना सैनी ने नारी शक्ति महोत्सव के सफल आयोजन के लिये धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौधरी, दायित्वधारी श्यामवीर सिंह सैनी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, देशराज कर्णवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार संदीप गोयल, रूड़की शोभाराम प्रजापति, सचिव मुख्यमंत्री/मण्डलायुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, आईजी0 गढ़वाल के0एस0 नगन्याल, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, वीसी एचआरडीए अंशुल सिंह, मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की  दिवेश शाशनी, प्रशिक्षु आईएएस दीपक सेठ, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान, एसडीएम सदर अजय वीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती कुश्म चौहान, डिप्टी कलक्टर  लक्ष्मीराज चौहान, एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला, एस0पी0 सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, पीडी के0एन0 तिवारी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, उपाध्यक्ष आशू चौधरी,  लव शर्मा, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, पूर्व मण्डल परिषद अध्यक्ष संजय चोपड़ा, बड़ी संख्या में मातृ शक्ति सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।