सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने किया सहकार भारती संगठन के अधिवेशन का उद्घाटन

सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने किया सहकार भारती संगठन के अधिवेशन का उद्घाटन

हरिद्वार प्रेमनगर आश्रम में सहकार भारती संगठन के दो दिवसीय अधिवेशन की शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का उद्घाटन किया। सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि सहकार भारती संगठन के अथक प्रयासों से ही सहकारिता के क्षेत्र में परिवर्तन हुए हैं। मोदी सरकार ने सहकारिता के लिए मॉडल बायलॉज बनाया है। उन्होंने दावा किया उत्तराखंड सरकार भी सहकारिता के लिए बेहतर काम कर रही है। लेकिन अब बहुत जल्द ही मोदी सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी मॉडल बायलॉज बनाया जाएगा। सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि अधिवेशन में अगले एक वर्ष का एजेंडा तय किया जाता है। निर्णय, मंजूरी, अगले साल का रोड़मैप, कैसे काम करेंगे, संपूर्ण विषयों पर चर्चा, सरकार की कार्ययोजनाओं में सहयोग, मोदी सरकार के विजन सबका साथ सबका विकास आदि को प्रचारित प्रसारित करते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।