कथित अपह्रत युवक को हरिद्वार पुलिस ने  गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार। कथित अपह्रत युवक ने अंजाम भुगतने की धमकी देकर की थी 10 लाख रुपये की डिमांड

कथित अपह्रत युवक को हरिद्वार पुलिस ने  गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार।

कथित अपह्रत युवक ने अंजाम भुगतने की धमकी देकर की थी 10 लाख रुपये की डिमांड

हनी ट्रैप के जाल में फंसे युवक ने खुद ही बुनी थी अपने अपहरण की साजिश

वादी इंतजार पुत्र शकूर निवासी बहादरपुर जट थाना पथरी जनपद हरिद्वार ने थाना पथरी पर अपने भतीजे सहबान पुत्र नूर हसन निवासी बहादरपुर जट थाना पथरी जनपद हरिद्वार की गुम होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थीl

एक जवान बच्चे के घर से इस तरीके से गायब होने की घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह समेत सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल से वार्ता की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

थाना पथरी पुलिस उक्त की तलाश हेतु अलग-अलग प्वाइंटों पर काम कर रही थी रात्रि को गुमशुदा लड़के के भाई के फोन पर मैसेज आया जिसमें चार युवकों द्वारा भाई को छोड़ने की ऐवज में 10 लाख रुपए की डिमांड की गई, परिजनों द्वारा उक्त सूचना की जानकारी थानाध्यक्ष पथरी को दी गई।

उच्च अधिकारियों के निर्देशित क्रम में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा तत्काल उक्त नंबर की सटीक लोकेशन्स की जानकारी लेनी चाहिए लेकिन ज्यादातर समय मोबाइल नंबर बंद होने के कारण सही लोकेशन नहीं मिल पा रही थी और लोकेशन मोबाइल के ऑन ऑफ के साथ-साथ समय समय पर चेंज हो रही थी दूसरी तरफ हरिद्वार पुलिस द्वारा गाजियाबाद पुलिस से लगातार समन्वय भी बनाए रखा।

लगातार कई सारे एंगल पर एक साथ काम करने और सभी जानकारियों को आपस में जोड़ने के बाद पुलिस टीम को कुछ लीड मिली और टीम ने दिल्ली NCR में पतारसी सुरागरसी व मैन्युअली पुलिसिंग से गाजियाबाद जैसे बड़े शहर में बुद्धि विवेक का प्रयोग करते हुए त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा लड़के को 48 घंटे के भीतर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन/नजदीक से सकुशल बरामद किया गया।

गुमशुदा लड़के से पूछताछ की गई तो अपहरण/गुमशुदगी में नया मोड़ लेते हुए लड़के द्वारा बताया गया कि मैं हनी ट्रैप का शिकार हो गया था तथा लड़की को पैसे देने हेतु मैंने अपने अपहरण की झूठी सूचना अपने परिजनों को दी थी। लड़के को बाद विधिक कार्यवाही कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

परिजनों द्वारा पथरी पुलिस की त्वरित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि हमारा बच्चा हमको सकुशल मिल गया यह हमारे लिए सबसे बड़ा तोहफा है।

गुमशुदा

सहबान पुत्र नूर हसन निवासी बहादरपुर जट थाना पथरी जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1-थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार 

2-अ.उ.नि. नंदकिशोर

3-कां.789 मुकेश चौहान

4-कां 180 दिपक चौघरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।