ग्राम अजीतपुर में जन संपर्क अभियान चलाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनता को दी मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी।

 ग्राम अजीतपुर में जन संपर्क अभियान चलाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनता को दी मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी।

 हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवारों के लिए अनेकों योजनाएं संचालित करते हुए उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। अब लाभार्थियों को फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाने का काम करना है पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि देश में गरीबी दूर करने के लिए दस सालों में अनेकों योजनाएं संचालित की गई। जिनका लाभ पात्र लोगों तक  फायदा पहुंचाया गया। कोरोना कार्यकाल से लेकर अब तक पात्रों को निशुल्क गेहूं, चावल एवं अन्य सहायता निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना से निशुल्क गैस सिलेंडर, बिजली कनेक्शन, एक रुपये में पानी का कनेक्शन, गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री और अन्य सहायता प्रदान की गई। उन्होंने इन दस सालों में गरीबी दूर करने का काम बड़े स्तर पर किया गया, देश के करोड़ों परिवार गरीबी से बाहर हुए। लोगों को स्वरोजगार के प्रति बैंकों से तमाम तरह के भारी छूट पर ऋण उपलब्ध कराएं। स्वयं सहायता समूह और स्टार्ट अप जैसी योजनाओं से अनेकों परिवारों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान हुआ। समूहों और स्टार्ट अप योजनाओं के संचालन से महंगी वस्तुएं सस्ती में उपलब्ध होने लगी। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव का विगुल बज चुका है, इसके लिए सभी मतदाताओं में जागरूकता जरूरी है।

स्वामी यतीश्वरानंद ने योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश को विकसित करने के लिए मोदी की गारंटी के लिए इस बार 400 पार जरूरी है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, महामंत्री सचिन चौहान, कनिष्ट उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, अजीतपुर ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप, पूर्व प्रधान मायाराम कश्यप, देवीशरण, सचिन कश्यप, श्रवण चौहान, चौधरी सत्यकुमार, सौरभ शर्मा, उपाध्यक्ष अमित चौहान, विवेक चौहान, दिनेश कश्यप, नरेंद्र कश्यप आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।