लक्सर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया 68.82 करोड़ की 66 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास। लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत सौंपी आवास की चाबी। स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किए चेक।

लक्सर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया 68.82 करोड़ की 66 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।

लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत सौंपी आवास की चाबी। स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किए चेक।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद हरिद्वार के लक्सर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन के अवसर पर 68.82 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें 65.34 करोड़ की 51 योजनाओं का शिलान्यास एवं 3.48 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवंटित आवासों की चाबी, गैस कनेक्शन के साथ स्वयं सहायता समूहों को दी जाने वाली धनराशि के चेक प्रदान किये।

लाभार्थी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक हर योजना का लाभ पहुंचने का प्रयास कर रही है। हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिये समर्पित है, इसलिए गरीब की आवश्यकताओं को भली भांति समझती है। हमारी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रही है, उसी का परिणाम है जो आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। विभिन्न योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिला।

इस अवसर पर सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, लक्सर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं स्थानीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।