हरिद्वार श्रीलंका के सिविल सेवकों के लिए जिला कार्यालय सभागार में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे श्रीलंका के 40 सिविल  सेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला कार्यालय पहुंचने पर डेलिगेशन का तिलक लगाकर व पुष्प देकर स्वागत किया गया। 

हरिद्वार श्रीलंका के सिविल सेवकों के लिए जिला कार्यालय सभागार में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे श्रीलंका के 40 सिविल  सेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला कार्यालय पहुंचने पर डेलिगेशन का तिलक लगाकर व पुष्प देकर स्वागत किया गया। 

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने तथा आईएएस ट्रेनी दीपक शेट ने केंद्र व राज्य सरकार, त्रिस्तरीय पंचायतों नगर निकायों की स्थापना, महत्व तथा कार्यप्रणाली, जिला मजिस्ट्रेट के विकास, आपदा, निर्वाचन, कानून एवम शांति व्यवस्था आदि से संबंधित कार्य एवम शक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनकल्याण हेतु संचालित योजनाओं के चयन, संचालन, योजनों में धनराशि के प्रवाह आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

मुख्य विकास अधिकारी ने भारत–श्रीलंका के संबंध, कल्चर आदि के बारे में विस्तार से बताया तथा श्री लंका से पारिवारिक लगाव के बारे में भी अपने अनुभव साझा किए।एसपी क्राइम तथा ट्रैफिक पंकज गैरोला ने कानून व शांति व्यवस्था बनाने रखने में पुलिस प्रशासन, इंटेलिजेंस की भूमिका तथा कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान कोर्स कॉर्डिनेटर एण्ड इंचार्ज डॉ. एपी सिंह, टीम लीडर एवम् डिविजनल सेक्रेट्री रंगना सजीवा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।