दहेज हत्या प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने अपराधियों पर कसे पेंच,आरोपी पति और देवर आए पुलिस की गिरफ्त में

दहेज हत्या प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने अपराधियों पर कसे पेंच,आरोपी पति और देवर आए पुलिस की गिरफ्त में

मृतक विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न के लगे थे आरोप, थाना कलियर में दर्ज किया गया था मुकदमा

सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत द्वारा संपादित की जा रही थी दहेज हत्या से सम्बन्धित मुकदमें की विवेचना

शिकायतकर्ता अचपाल पुत्र सही राम निवासी ग्राम हलवाना थाना फहतेपुर जनपद सहारनपुर द्वारा थाना कलियर पर शिकायत देकर बताया था कि शिकायतकर्ता की बहन की शादी 2022 में ग्राम हबीबपुर निवादा निवासी रविन्द्र से हुई थी जहां ससुराल पक्ष ने बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर  उसकी हत्या कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राप्त शिकायत के आधार पर तत्काल थाना कलियर में उचित धाराओं में मुकदमा (मु0अ0स0 82/24  धारा 304B., 201, 120B, I.P.C.) दर्ज किया गया। 

विवेचनात्मक प्रगति के आधार पर प्रकरण की विवेचना कर रहे सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत द्वारा घटना में सम्मलित आरोपितों को गिरफ्तार करने के संबंध में नोटिस जारी किए गए। 

जारी नोटिस के आधार पर पुलिस टीम में मुखबिर की मदद से घटना के दिन से ही फरार चल रहे मृतका के पति रविंद्र व  देवर विकास को गांव के पास से ही दबिश देकर हिरासत में लिया गया जिनको न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- रविन्द्र पुत्र पप्पूराम निवासी ग्राम हबीबपुर निवादा थाना कलियर हरिद्वार

2- विकास पुत्र पप्पू निवासी उपरोक्त 

पुलिस टीम

1-उ0नि0 उमेश कुमार

2-हेड कांस्टेबल बबलू चौधरी

3-म0का0 सोफिया अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।