पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार साला व बेटा फरार

पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार साला व बेटा फरार

थाना खानपुर क्षेत्र में 13 जुलाई को सीताराम पुत्र सोल्लू गिरी निवासी तुगलपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार के द्वारा अपने भाई जयभगवान गिरी निवासी तुगलपुर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तभी से इस केस की जांच गोरधनपुर पुलिस चौकी प्रभारी आशीष शर्मा द्वारा की जा रही थी।वहीं पुलिस द्वारा मृतक युवक की पत्नी अर्चना गिरी से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने बताया 13 जुलाई कि रात को गमछे से गला दबाकर उसने अपने पति की हत्या कर दी थी। तथा शव को अपने भाई मोनू गिरि एवं अपने पुत्र आलोक की मदद से बांण गगा नदी में फेंक दिया था। वहीं पुलिस द्वारा शव की तलाश जारी है।खानपुर पुलिस द्वारा अभियुक्ता की निशानदेही पर बाणगंगा नदी में जल पुलिस एवं खानपुर पुलिस टीम द्वारा बाणगंगा नदी में मृतक जय भगवान के शव की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक पुलिस को शव बरामद नहीं हुआ वहीं पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा झाड़ियों से बरामद कर लिया है। जिसकी पहचान मृतक के भाई सुभाष गिरी ने की है। वही पकड़ी गई महिला का संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस टीम में शामिल खानपुर थाना प्रभारी अभिनव शर्मा उप निरीक्षक आशीष शर्मा आशीष नेगी उपेन्द्र बिष्ट महिला उपनिरीक्षक कल्पना हेड कांस्टेबल जोहर सिंह कांस्टेबल इसरार महिला कांस्टेबल सुष्मिता रावत चालक कुलदीप आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा वही इस संबंध में लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान ने बताया कि खानपुर क्षेत्र के तुगलपुर गांव में व्यक्ति की हत्या में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। जिसने अपने पति की गमछे से गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।