हरिद्वार। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने बृहस्पतिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं गायत्री तीर्थ-शांतिकुज हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

हरिद्वार। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने बृहस्पतिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं गायत्री तीर्थ-शांतिकुज हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में हस्तनिर्मित कागज प्रशिक्षण केन्द्र, हस्त निर्मित उत्पाद केन्द्र का निरीक्षण किया। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने निर्देश दिये कि स्कूली बच्चों को हस्तनिर्मित कागज प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण दिया जाना चाहिये।
इस असवर पर राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिये प्रार्थना की।  राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित शौर्य दीवार पर पुष्पचक्र भेंट कर राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने देश के एक मात्र बाल्टिक सेंटर का अवलोकन कर विवि में महिलाओं को स्वावलंबी बनाये जाने वाले उपक्रमों तथा विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।  
इसके पश्चात राज्यपाल श्रीमती मौर्य गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुँची। यहाँ उन्होंने पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की समाधि में पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं  शैलदीदी से भेंटकर राज्य के विकास एवं महिला सशक्तीकरण विषय पर चर्चा की। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि मेरा गायत्री परिवार से बहुत पुराना रिश्ता है।
गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि राज्यपाल श्रीमती मौर्य को कन्या कौशल, नारी जागरण, युवा जागरण सहित विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी।
इसके उपरांत राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने जगतगुरू आश्रम पहुंचकर जगतगुरू राजरजेश्वराश्रम से भेंट की।
इस दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस, एडीएम प्रशासन बी0 के0 मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, उपजिलाधिकारी अंशुल सिंह आदि अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।