लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, रिटर्निंग ऑफिसर व चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों एवम प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम का विधानसभा क्षेत्रवार (बूथवार) रेंडमाइजेशन किया गया। 

लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, रिटर्निंग ऑफिसर व चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों एवम प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम का विधानसभा क्षेत्रवार (बूथवार) रेंडमाइजेशन किया गया। 

राजनीतिक दलों की सहमति पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के कई बार रेंडमाईजेशन करने पर प्रतिनिधियों की संतुष्टि के पश्चात सूची तैयार की गई। जिसपर संबंधित व्यक्तियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

    रिटर्निंग ऑफिसर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम मशीनों का बूथवार चिह्नीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में मतदान प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं निष्पक्षता से कराने के लिए किया गया है जिससे राजनीतिक दलों द्वारा ईवीएम मशीनों को लेकर किसी प्रकार का कोई संदेह न रहे।

 रेंडमाईजेशन के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा ईवीएम का बूथवार नंबर बताकर प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रमाणित करने के लिए कई–कई बार रेंडमाईजेशन किया गया। प्रेक्षकों एवं राजनीतिक दलों के

प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा रेंडमाईजेशन की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया गया।

    इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह सहित चुनावी लड़ रहे उम्मीदवार एवम उनके निर्वाचन अभिकर्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।