मतदाता जागरूकता अभियान अन्तर्गत् विकास खण्ड लक्सर में साईकिल रैली का आयोजन किया गया है जिसमे युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार अन्तर्गत् सम्बद्ध महिला मंगल दलों के पदाधिकारियों, बालाजी इण्टर काॅलेज की बालिकाओं एवं अन्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 मतदाता जागरूकता अभियान अन्तर्गत् विकास खण्ड लक्सर में साईकिल रैली का आयोजन किया गया है जिसमे युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार अन्तर्गत् सम्बद्ध महिला मंगल दलों के पदाधिकारियों, बालाजी इण्टर काॅलेज की बालिकाओं एवं अन्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।

साईकिल रैली प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार के नेतृत्व में बाकरपुर से प्रारम्भ होकर कंकरखाता एवं भिक्कमपुर से होती हुई पुनः बाकरपुर आकर समाप्त हुई। जिसमे लगभग 150 प्रतिभागियों द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। इस दौरान मुकेश गुप्ता, प्रधानाचार्य, बालाजी इण्टर काॅलेज द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को मतदाता शपथ भी दिलाई गयी। उक्त आयोजित रैली का मुख्य उद्देश्य जनजागरण कर मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने हेतु संदेश देना रहा। 

उक्त रैली अन्तर्गत् प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार, श्रीमती शबाली गुरूंग, जिला क्रीडा अधिकारी, हरिद्वार,  मुकेश कुमार भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार, श्रीमती पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0र0द0 अधिकारी, बहादराबाद, श्रीमती शीतल,विलास भारती, अर्जुन, कृष्णपाल, धूम सिंह, राॅकी चैहान एवं अन्य स्थानीय जन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!