मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कसी कमर,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फेरुपुर स्थित चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बनाई रणनीति।

मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कसी कमर,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फेरुपुर स्थित चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बनाई रणनीति।

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हुई बैठक में समीक्षा हुई। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिताने के लिए घर घर जाते हुए भाजपा की नीतियों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि प्रचार के क्रम में 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शाहपुर में सभा प्रस्तावित है। सभा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कराने के लिए भी अभी से जुटना होगा।

शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए फेरुपुर धनपुरा में खुले चुनाव कार्यालय में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए सभी को प्रचार प्रसार में तेजी के साथ काम करना होगा। सभी को ऐसे वार्डों में अधिक प्रचार की जरूरत है, जिनमें पिछले चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को कम वोट पड़े। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार में तेजी से काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को शाहपुर रानीमजरा ग्राम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सभा प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियों में सभी को जुटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सभा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए जुट जाए, ताकि पार्टी की नीतियों के बारे में अच्छी तरह से प्रचार प्रसार हो सके। स्वामी यतीश्वरानंद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

विधानसभा प्रभारी आदेश सैनी ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से जिताने का काम किया जाएगा। इसके लिए सभी एकजुटता के साथ कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरदार संजय सिंह, अंकित कुमार, सोहनवीर पाल, अरविंद कुमार, शेषराज सैनी, विधानसभा प्रभारी आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, जितेंद्र सैनी, चौधरी सत कुमार, सौरभ शर्मा, मायाराम प्रधान, नरेंद्र प्रधान, शुभम सैनी, अंकित चौहान आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।