शबनम जहाॅ का संगठन में बढ़ा कद, सौंपी गई महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

शबनम जहाॅ का संगठन में बढ़ा कद, सौंपी गई महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

हरिद्वार।राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शबनम जहाॅ का कद बढ़ाते हुए संगठन की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के प्रति समर्पित व संगठन की रीती नीतियों को प्रत्येक धर तक पहुंचाने, पसमांदा समाज की उन्नति के जज्बे को देखते हुए दी गई है। शबनम जहाॅ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नवाजे जाने पर संगठन के सदस्यों में खास उत्साह भी है। वही शबनम जहाॅ ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर साहब का धन्यवाद किया। और पसमांदा समाज की महिलाओं के सामने उत्पन्न होने वाली समस्याओं से लड़ने, उनको न्याय दिलाने, पसमांदा समाज की तरक्की और मजबूती पर कर्मठता से कार्य करने की बात भी कही है। राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शबनम जहाॅ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर साहब को विश्वास दिलाया है कि वह प्रत्येक महिला के साथ खड़ी है। और समस्या चाहे किसी भी जाति धर्म की महिला की हो, उनका समाधान निकाला जाएगा। उनको न्याय दिलाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगी।

दूसरी और उन्होंने सभी महिला पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा आजादी से लेकरआज 76 साल हो गए हैं मगर किसी भी दल ने मुस्लिम पसमांदा समाज पर कभी फिक्र नहीं किया नाही उनके बारे में कभी किसीने सोचा है भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पसमांदा समाज को सम्मान देने का काम किया है उन्हें ऊपर उठाने का काम किया है महिलाओं के लिए लड़ने का काम किया है चाहे तीन तलाक का मुद्दा हो या एक देश एक कानून का मामला हो या देश इसमें मिलने वाली योजनाओं का लाभ हो हर कदम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए सम्मान जनक कार्य किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।