बहादराबाद। अलीपुर आनंद नगर में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बनने वाली लगभग 1 किलोमीटर सड़क को अधर में लटकाय हुवा है जिससे आये दिन कटीले पथरो से राहगीर हो रहे है चोटिल।

बहादराबाद। अलीपुर आनंद नगर में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बनने वाली लगभग 1 किलोमीटर सड़क को अधर में लटकाय हुवा है जिससे आये दिन कटीले पथरो से राहगीर हो रहे है चोटिल।

मिली जानकारी के अनुसार अलीपुर आनद नगर के ग्रामीणों का कहना है कि लोग निर्माण द्वारा लगभग 1 किलो मीटर की सड़क का कार्य अधर में लटका पडा हुवा है जिसके कारण राहगीरो को आये दिन परेशान होना पड़ रहा है और कटीले पथरो से भी आये दिन राहगीर हो रहे है चोटिल इनको देखने वाला कोई नही है किसानों को काफी ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है लेकिन लोग निर्माण विभाग व ठेकेदार ने लगभग दो महीने से सड़क के कार्य को बंद कर रखा है। यह सड़क पिछले 14-15 वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। इस पर जो थोड़ा बहुत कार्य लोनिवि द्वारा करवाया गया है उससे और भी ज्यादा समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर हर तरफ पत्थर, धूल मिट्टी और गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस रास्ते पर लगभग 25- 30 गांव की आवाजाही होती है। क्षतिग्रस्त रास्ते पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जनसेवा टीम के सदस्यों और किसानों भगवानदास, प्रवक्ता अमित चौहान, खजान सिंह, जावेद अली, राजेश कुमार, सहदेव सिंह, संजय राजपूत, नवीन, पवन चौहान, सुखबीर सिंह, गजेंद्र चौहान, हुकम चंद, प्रियव्रत,डॉ अशोक कुमार, महिपाल सिंह, दलेल सिंह, रामकुमार, प्रदीप, विशेष, नागेंद्र, सुरेश, बालमुकुंद, चितवन चौहान इत्यादि से बातचीत करने पर पता चला है कि रास्ते से गुजरने वाले राहगीर, ग्रामीण व स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे वाहनों के नीचे से निकलने वाले पत्थरों और वाहनों के फिसलने से होने वाली दुर्घटनाओं से चोटिल हो रहे हैं। किसानों के खेती करने के संसाधन भी क्षतिग्रस्त रास्ते के कारण प्रतिदिन खराब होते रहते हैं। आसपास के सभी क्षेत्रवासी इस रास्ते को लेकर बहुत चिंतित व दुखी हैं। क्षतिग्रस्त रास्ते के कारण क्षेत्रवासियों व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अगर जल्दी ही सड़क पर निर्माण कार्य नहीं शुरू किया गया तो सभी क्षेत्रवासी एकजुट होकर क्षतिग्रस्त सड़क और लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण