प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू 1 जुलाई से पूरे देशभर में तीन नय कानून लागू होंगे सभी को करना होगा पालन।

प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू 1 जुलाई से पूरे देशभर में तीन नय कानून लागू होंगे सभी को करना होगा पालन।

मुख्य अतिथि जिला जज हरिद्वार की गरिमामई उपस्थिति में एसएसपी हरिद्वार, सेनानायक 40 पीएससी, एसपी रेलवे एवं अन्य पुलिस ऑफिसर्स रहे मौजूद

कार्यक्रम के प्रथम चरण में जनपद हरिद्वार में कुल 150 पुलिस प्रशिक्षु हुए सम्मिलित, पीपीएस ऑफिसर्स से लेकर मुख्य आरक्षी तक हुए शामिल

 04 मई तक चलेगा प्रथम बैच का प्रशिक्षण, मई एवं जून तक चलते रहेंगे प्रशिक्षण क्लासेस

देश में एक जुलाई से तीन नए कानून लागू हो रहे हैं। ये तीन कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) हैं। नए कानून ब्रिटिश काल के भारतीय दंड संहिता (I.P.C.), दंड प्रक्रिया संहिता (Cr.P.C.) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे।

01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे इन नए आपराधिक कानून के क्रियान्वयन के लिए पुलिस कर्मचारियों को समर्थ बनाने के लिए आज दिनांक 30.04.2024 से 40वीं वाहिनी पीएसी के सभागार में प्रथम बैच का 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु हुआ। नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन हेतु आयोजित कार्यशाला में पीपीएस स्तर से मुख्य आरक्षी स्तर तक के जनपद हरिद्वार में तैनात कुल 138 व जीआरपी में तैनात कुल 12 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जनपद हरिद्वार में यह प्रशिक्षण 3-4 चरणों में दिया जाना प्रस्तावित है।

40वीं वाहिनी पीएसी पहुंचे जिला जज सिकन्द कुमार त्यागी, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, कमांडेंट 40 पीएससी प्रदीप कुमार राय व एसपी जीआरपी सरिता डोबाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया तत्पश्चात पुलिस ऑफिसर्स की मौजूदगी में 06 सदस्यीय मास्टर ट्रेनर्स एवं चुनिंदा कॉलेजों से आए प्रोफेसर्स द्वारा प्रशिक्षुओं को नए कानून के बारे में विस्तृत रूप से आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। जिससे प्रत्येक पुलिस कर्मी नए कानून से शिक्षित होने के बाद बिना किसी शंका के नए कानूनों का क्रियान्वयन कर पाएं। जनपद में तीन से चार चरणों में यह प्रशिक्षण ऑफलाइन दिया जा रहा है तत्पश्चात अन्य कर्मियों हेतु ऑनलाइन प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।

प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर्स का विवरण-

   1. पी0ओ0 अरुण गौड़

2. लॉ डीन कोर यूनिवर्सिटी रुड़की जागेश्वर नाथ सिंह

3. असिस्टेंट प्रोफेसर अंकित पुरोहित (ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून)

  4.. असिस्टेंट प्रोफेसर आदित्य (ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून)

5. इंस्पेक्टर बृजमोहन पंत

6. सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह रावत

7. सब इंस्पेक्टर ललिता तोमर

8. सब इंस्पेक्टर गीता चौधरी

9. सब इंस्पेक्टर कृष्ण चन्द सती

जनपद हरिद्वार में तैनात प्रशिक्षुओं का विवरण

1. अपर पुलिस अधीक्षक- 02

2. पुलिस उपाधीक्षक- 02

3. निरीक्षक- 05

4. उप निरीक्षक- 50

5. अपर उप निरीक्षक- 36

6. मुख्य आरक्षी- 43

*जीआरपी में तैनात प्रशिक्षुओं का विवरण-*

1. पुलिस अधीक्षक- 01

2. पुलिस उपाधीक्षक- 01

3. निरीक्षक- 01

4. उप निरीक्षक- 03

5. अपर उप निरीक्षक- 05

6. मुख्य आरक्षी- 01

उक्त अवसर पर सीजेएम हरिद्वार, पुलिस अधीक्षक नगर स्वतन्त्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात मनोज गैरोला, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर जितेन्द्र मेहरा, अपर पुलिस अधीक्षक संचार विपिन कुमार, क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर शांतनु पराशर, क्षेत्राधिकारी रुड़की नरेन्द्र पंत , क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश