रिटर्निंग ऑफिसर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को केन्द्रीय विद्यालय में बने स्ट्रॉन्ग रूम क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

रिटर्निंग ऑफिसर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को केन्द्रीय विद्यालय में बने स्ट्रॉन्ग रूम क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

 उन्होंने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, स्ट्रॉन्ग रूम पर भौतिक रूप से पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी के दौर में तीसरी आंख कहे जाने वाले उपकरण सीसीटीवी कैमरों के द्वारा भी 24 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर विधानसभावार प्रत्येक स्ट्रोंग रूम के बाहर दो–दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और और स्ट्रॉन्ग रूम परिसर के बाहरी क्षेत्र को भी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कवर किया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी से निगरानी के लिए 3 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। 

  इस दौरान प्रत्याशियों एवम उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर की विद्युत सप्लाई कनेक्शन को कंट्रोल रूम से ही काटा गया। 

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश चन्द्र तोमर, निर्दलीय उम्मीदवार आशीष ध्यानी, अकरम हुसैन, अवनीश कुमार, निर्वाचन अभिकर्ता ओपी चौहान, सचिन शर्मा, अंशुमान असवाल, यूसुफ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।