जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने जिला कार्यालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक।

जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने जिला कार्यालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक।

 चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ई-रिक्शा चालकों की मनमानी को रोका जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि गैर पंजीकृत एवं अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं ई-रिक्शा तथा गैर निर्धारित रूटों पर चला रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश पुलिस, राजस्व तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने एसपी ट्राफिक, आरटीओ तथा एसडीएम व सीओ को ई-रिक्शा संचालकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। शहरों का ट्रैफिक प्लान बनाया जाये ताकि यातायात व्यवस्था को अधिक से अधिक सरल, सुगम व सुरक्षित बनाया जा सके। जनता की सहूलियत एवं सुविधाओं के लिए सरकारी सम्पत्ति एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि विभिन्न स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए वृहद्ध स्तर पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाये और प्रतिदिन अभियान की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाये। वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बीएचईएल मार्ग में रोटरी के व्यास को वाहन के दबाव (वाहनों की बढ़ती संख्या) के आधार पर कम किया जाये और चौराहों का सौन्दर्यकरण किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर रम्बल स्ट्रिप खराब हैं, उन्हें ठीक किया जाये और 90 डिग्री पर एनएच से मिलने वाले सम्पर्क मार्गों पर रम्बल स्ट्रिप एवं पीली लाइट की व्यवस्था की जाये। उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत खोदी गई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से सही करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद के समस्त मार्गों को पैच लेस किये जाने हेतु अलग से बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, एसपी क्राईम पंकज गैरोला, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, जितेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह चौहान, अजय वीर सिंह, सीएमओ डॉ.मनीष दत्त, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, डीडीओ वेद प्रकाश आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।