कोतवाली रुड़की को क्रिकेट स्टेडियम के पास नहर पटरी सोनाली पार्क लालपुर के नीचे नाले के पास एक अज्ञात शव के मिलने से मचा हड़कंप।

कोतवाली रुड़की को क्रिकेट स्टेडियम के पास नहर पटरी सोनाली पार्क लालपुर के नीचे नाले के पास एक अज्ञात शव के मिलने से मचा हड़कंप।

 प्रभारी निरीक्षक आर.के सकलानी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो लालपुर के नीचे नाले के पास एक शव पड़ा था जिस पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से वार किया प्रतीत हुआ मौके पर शव की शिनाख्त का प्रयास करते हुए जानकारी मिली कि मृतक का नाम गुड्डू पुत्र नरेंद्र निवासी पश्चिमी अमर तलाब कोतवाली गंग नहर रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष का निवासी है

मौके पर मृतक का भाई गौरव द्वारा मृतक की  अपने भाई गुड्डू के रूप में की जानकारी दी गई एवं बताया गया कि मृतक गुड्डू नशे का आदी था इसके खिलाफ गंग नहर कोतवाली में 151 सीआरपीसी व अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं कल से घर नहीं आया था मौके पर  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  व  क्षेत्राधिकारी रुड़की  घटनास्थल का जयजा लेते हुए मृतक के शव के पंचायत नामा की कार्रवाई कर मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम  कार्यवाही की गईl

 घटना के संबंध में मृतक के भाई की और से कोतवाली रुड़की पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 303 /24  धारा 302 का  पंजीकृत किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद