अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार ने डामकोठी पहुॅचकर लोक निर्माण विभाग तथा एनएचएआई के अभियंताओं की बैठक ली तथा चल रहे हरिद्वार रिंग रोड निर्माण कार्य व चण्डी घाट पुल का अभियंताओं के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्माणाधीन चण्डीघाट पुल निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि कार्य में और अधिक तेजी लाते हुए कावड़ यात्रा से पहले पुल निर्माण करना सुनिश्चित करें ताकि पुल का उपयोग कावड़ यात्रा में भी किया जा सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता तथा समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाये और सुनिश्चित किया जाये कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार का अवरोध या समस्या है तो उसके बारे में तत्काल अवगत कराया जाये ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। 

उन्होंने निर्माणाधीन हरिद्वार बायपास रोड निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि कार्यों को युद्ध स्तर पर गति देखर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाये, निर्माण कार्य निर्धारित डिजाइन व मानकों के अनुरूप पूरा किया जाये, साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर की कोई भी समस्या हो तो जिला प्रशासन के सहयोग से समस्या का निस्तारण शीघ्रता से कर लिया जाये। दिल्ली-देहरादून एनएच प्रोजेक्ट चल रहा है, उसके अन्तर्गत हरिद्वार लाइन (हरिद्वार स्पर) का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये। 

इस दौरान अधीक्षण अभियता लोनिवि सुरेश तोमर, अधिशासी अभियता एमए खान, अधिशासी अभियंता एनएच दीपक गुप्ता, पीडी एनएचएआई पीएस गुसाईं सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।

सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।