ग्रेट व्हाइट कंपनी में कार्यरत महिला कर्मियों ने वेतन बढ़ाने को लेकर की हड़ताल।
हरिद्वार पथरी थाना क्षेत्र के अम्बुवाला गांव स्थित ग्रेट व्हाइट कंपनी में कार्य कर रही महिला कर्मियों ने आज प्लांट में कार्य बंदी कर हड़ताल कर दी महिला कर्मियों का कहना है कि ग्रेट व्हाइट कंपनी प्रबंधन कर्मियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी मानकों के आधार पर वेतन नहीं मिल रहा है मंगलवार सुबह से ही महिला कर्मियों ने प्लांट में ही कार्य बंदी कर हड़ताल कर दी महिला कर्मियों ने कहा कि सरकार द्वारा जो न्यूनतम वेतन के आदेश जारी किए गए हैं उसके अनुसार बैंक खातों में कंपनी प्रबंधन वेतन स्थानांतरित नहीं कर रहा है जिस कारण आज कंपनी के सभी ब्लॉक में कार्यरत महिलाएं हड़ताल पर हैं महिलाओं ने कहा कि वेतन मानक अनुसार दिए जाने की बात कंपनी प्रबंधन से की गई तो कंपनी प्रबंधन ने कहा कि शासन द्वारा वेतन से संबंधित जो भी आदेश या मानक आते हैं उसके अनुसार ही वेतन दिया जा रहा है वह आगे भी दिया जाएगा परंतु महिलाओं का सॉफ्टवेयर पर कहना है कि वेतन मानकों के अनुसार नहीं दिया जा रहा है जब तक वेतन उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी मानकों के अनुसार नहीं दिया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
वही योगेश कुमार एचआर हेड ग्रेट व्हाइट कम्पनी ने कहा कि जबकि वेतन उत्तराखंड शासन द्वारा जारी मानको के अनुसार महिलाकर्मियों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जा रहा है। अगर फिर भी कोई दिक्कत हो रही है तो अपने अपने खाते चेक करा सकते है अगर कम्पनी की ओर से कोई कमी रही तो कम्पनी उसको पूरा करेगी और सरकार के आदेश का पालन करेगी।
ग्रेट व्हाइट कंपनी में कार्यरत महिला कर्मियों ने वेतन बढ़ाने को लेकर की हड़ताल।

