कबाड़ के गोदाम में लगी भयंकर आग ने लिया विकराल रूप मचा हड़कंप फायर स्टेशन टीम ने काफी  रेस्क्यू के बाद पाया आग पर काबू ।

कबाड़ के गोदाम में लगी भयंकर आग ने लिया विकराल रूप मचा हड़कंप फायर स्टेशन टीम ने काफी  रेस्क्यू के बाद पाया आग पर काबू ।

भगवानपुर क्षेत्र में रात्रि में फायर स्टेशन भगवानपुर घटनास्थल गागलहेडी रोड थाना भगवानपुर पहुंचे। घटनास्थल पर देखा तो एक कबाड़ के खुले गोदाम में भयंकर आग लगी थी और आग की लपटे आसमान छू रही थी। फायर यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग को बुझाया शुरू किया। आग की अधिकता को देखते हुए फायर स्टेशन रुड़की से भी एक मोटर फायर यूनिट मंगवाई गई तथा दोनों फायर यूनिटों द्वारा पास स्थित फैक्ट्रीयों से फायर टेंडर में पानी लाकर उक्त आग को कड़ी मेहनत अथक प्रयास से बहुत जल्दी ही काबू में कर लिया।  

फायर यूनिटों की तत्काल कार्रवाई से काफी सारा कबाड़ जलने से भी बचा लिया गया। आग से उक्त खुले मैदान में रखा कबाड़ जल गया था अन्य कोई जनहानि नहीं हुई। उक्त कबाड़ गोदाम शाहिर पुत्र शफीक निवासी चाचक चौक गागलहेडी रोड थाना भगवानपुर का होना बताया गया है। आग लगने के कारणो का पता लगाया जा रहा है‌। व्यवस्था बनाने के लिए थाना भगवानपुर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुँची।

फायर स्टेशन भगवानपुर टीम

केशव दत्त तिवारी (प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भगवानपुर),चालक दीपक चौहान,फायरमैन जुलफान ख़ान,फायरमैन सतपाल,फायरमैन सतीश कुमार,फायरमैन अजय रावत

फायर स्टेशन रुड़की टीम

लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा,चालक नरेंद्र सिंह तोमर,फायरमैन हरिश्चंद्र राणा,फायरमैन शंकर कुमार,फायरमैन रविन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।