नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारियों से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इलेक्शन मोड में कार्य करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने विकास भवन सभागार में अधिशासी अधिकारियों तथा तहसीलदारों के साथ बैठक लेते हुए दिये। 

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारियों से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इलेक्शन मोड में कार्य करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने विकास भवन सभागार में अधिशासी अधिकारियों तथा तहसीलदारों के साथ बैठक लेते हुए दिये। 

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घटाने एवं पुनरीक्षण हेतु वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों, संभावित प्रत्याशियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ दो दिन के भीतर बैठकें आयोजित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि कैम्प लगाकर वोटर लिस्ट शुद्धीकरण किया जाये और किसी भी स्तर पर कमीं न रहे। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को सम्बन्धित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों से समन्व स्थापित करते हुए वार्ता करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि मतदाता सूची मांगने वाले व्यक्तियों से नियमानुसार निर्धारित शुल्क वसूल करते हुए मतदाता सूचियां उपलब्ध कराई जायें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि मतदाता सूची उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न बरती जाये, मतदाता सूची उपलब्ध कराने में आनाकानी करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। 

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि मतदाता सूचियों में पात्र व्यक्तियों के नाम शतप्रतिशत दर्ज होने चाहिए और किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूचि में दर्ज होने से न छूटे। उन्होंने निर्देश दिये कि मतदाता सूचियों के और अधिक शुद्धीकरण हेतु आवश्यकतानुसार विशेष शिविरों का आयोजन किया जाये तथा शिविरों के आयोजन से सम्बन्धित रोस्टर की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी दी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि वोटर लिस्ट शुद्धीकरण कार्य में नगर निकाय की सीमा क्षेत्रों का विशेष ध्यान दिया जाये। सीडीओ ने नगर निकाय क्षेत्रों के बीएलओ को संक्रिय रखने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिये। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि ऋषि राम थपलियाल, तहसीलदार हरिहर उनियाल, प्रियंका रानी, अधिशासी अधिकारी राजकुमार भारती, संजय रावत, ए राणा, सुभाष कुमार, कुलदीप नैथानी, आरडी पाठक, कुलदीप चौहान, सीमा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!