जनपद पुलिस मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन व माह अप्रैल की अपराध गोष्ठी की गई आयोजित

जनपद पुलिस मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन व माह अप्रैल की अपराध गोष्ठी की गई आयोजित

चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेला की तैयारियों पर पुलिस कप्तान का फोकस, ट्रैफिक मैनेजमेंट का खाका किया गया तैयार

जनपद में तैनात सभी जवानों से कंधे से कंधा मिलाकर सकुशल यात्रा सम्पन्न कराने का किया आह्वान

जनपद में घटित विभिन्न आपराधिक मामलों के खुलासे में महत्वपूर्ण योगदान देने पर 40 जवानों को किया गया सम्मानित

लंबित प्रकरणों पर सम्बन्धित प्रभारियों से मांगा ब्योरा, N.D.P.S. Act के वाणिज्यिक मात्रा के लम्बित अभियोगों को भी टटोला

पुलिस कार्यालय से थानों को प्रेषित पत्रों की समीक्षा, प्रार्थनापत्रों के निस्तारण में शिथिलता दिखाने पर थाना प्रभारियों को फटकार

विभिन्न बिन्दुओं पर मासिक एवं प्रगतिशील आंकड़ो की समीक्षा, गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तारी में तेजी लाने के दिए निर्देश

एसएसपी ने हिलाहवाली दिखाने वाले कोतवालों के कसे पेंच, वर्क परफॉर्मेंस न दिखी तो कुर्सियां हिलना तय

गौ-तस्करी के संबंध में सख्त दिखे कप्तान, कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

लोकसभा मतदान का सकुशल समापन कराने में जनपद पुलिस द्वारा बढ़िया टीम वर्क किया गया है, अब हम आगामी चारधाम एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अन्तिम रूप दे रहे हैं:: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

जनपद पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम डोबाल द्वारा विभिन्न स्नान पर्व एवं आपराधिक प्रकरणों के खुलासे के दबाव के बीच लोकसभा मतदान सकुशल सम्पन्न कराने पर सभी संबंधित को बधाई देते हुए कहा कि ये किसी एक की नही बल्की हम सभी की साझा उपलब्धि है। 

इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना/कार्यालयों से अपनी समस्या लेकर पहुंचे जवानों की समस्याओं की जानकारी कर मानवीयता के आधार पर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात डोबाल ने जनपद में घटित बड़ी वारदातों के अप्रैल माह में किए गए खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले 40 जवानों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए पर्सन ऑफ द मंथ के लिए चयनित पुलिस कर्मियों को प्रशस्तिपत्र व पुरुस्कार देकर सम्मानित कर उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। 

सैनिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न होने के पश्चात कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में माह अप्रैल की अपराध गोष्ठी की शुरुआत की गई। बीते माह जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं लंबित प्रकरणों के खुलासे सम्बन्धित आंकड़ो पर विचार-विमर्श करने के पश्चात डोबाल द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही, महिला उत्पीड़न, एससी/एसटी एक्ट, चोरी-लूट की घटनाओं में बरामदगी व लम्बित एसआर केस के तीन वर्षीय आंकड़ों की समीक्षा करते हुए इस दिशा में प्रभावी कार्य करने हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया।

पुलिस कप्तान द्वारा गैंगस्टर एक्ट में अभियोगों में बाहर घूम रहे आरोपियों की गिरफ्तारी एवं सम्पत्ति जब्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेने के साथ ही विवेचनात्मक कार्यवाही के तहत N.D.P.S. Act के वाणिज्यिक मात्रा के लम्बित अभियोगों की जानकारी करते हुए नशा तस्करों को जड़ से उखाड़ने के लिए के अधिक ठोस तरीके से कार्यवाही करते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। 

 प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर सख्त लहजे में उक्त प्रार्थनापत्रों के निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस कार्यालय से प्रेषित पत्रों का निश्चित समयाविधि के भीतर जवाब न आने पर भी नाराजगी जताते हुए डोबाल द्वारा स्पष्ट शब्दों में संबंधित को चेताया गया कि वर्क परफॉर्मेंस के आधार पर ही तय किया जाएगा की चार्ज के हकदार हैं या नहीं। प्रभारी महिला हेल्प लाइन हरिद्वार व रुड़की को निर्देशित किया गया कि हेल्प लाइन के लंबित प्रकरणों में काउंसलिंग की गति में तेजी लायी जाए ताकी पीड़ित को समय रहते न्याय मिल सके। 

अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कही गई महत्वपूर्ण बातें

1- चारधाम यात्रा से पूर्व एसपी देहात एवं सिटी स्थानीय व्यापारियों, ट्रैवल ऐजेंसियों, ऑटो/ई-रिक्शा युनियन एवं होटल कारोबारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उन्हे पुलिस की योजनाओं एवं नियमों की जानकारी दें तथा आपसी समन्वय स्थापित करें।

2- सभी थाना प्रभारी सुनिश्चित करें कि चारधाम यात्रा के दौरान सांय 05.00 बजे से 07.00 बजे तक क्षेत्र में सक्रिय रहकर चैकिंग करेंगे। इस दौरान मैं स्वयं मॉनिटरिंग करुंगा।

3- विभिन्न थानों में चल रहे लघु निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी ध्यान दें। गुणवत्ता संबंधी कोई भी कमी पाए जाने पर आपकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझी जाएगी।

4- जनपद के थानों एवं पुलिस लाइन के लिए जरुरी सामग्री एवं निर्माण कार्यों का सभी संबंधित सीओ साहेबान एवं थानाध्यक्ष एक 05 साला रोडमैप तैयार कर उक्त रोडमैप 15 दिवस के भीतर पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

5- एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक एवं अन्य यातायात प्रभारी यात्रा सीजन शुरु होने से पूर्व ब्लाइंड स्पॉट चिन्हित कर सुधार हेतु संबंधित ऐजेंसीज एवं विभागों से समन्वय स्थापित करें ताकी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

6- थानों में उपलब्ध स्कूटी के साथ महिला चेतक को और अधिक सक्रियता के साथ एक्टिव किया जाए ताकी महिला संबंधी किसी भी समस्या का और अधिक बेहतर तरीके से समाधान निकाला जा सके।

7- चारधाम यात्रा के दौरान संवेदनशीलता को देखते हुए गंगा घाटों के मुख्य स्थानों पर जल पुलिस कर्मी प्रत्येक दशा में आवश्यक उपकरण सहित तैनात रहेंगे। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जल पुलिस को सभी आवश्यक उपकरण समय से उपलब्ध कराएं।

8- थाने में नियुक्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के वेलफेयर की जिम्मेदारी भी संबंधित सीओ साहेबान एवं थाना प्रभारियों की है। उनकी परेशानियों को समझें और उनके निराकरण का प्रयास करें।

9- सभी पुलिस ऑफिसर्स का फोकस फिलहाल चारधाम यात्रा एवं कांवड़ की तैयारियों पर होना चाहिए। जल्द सभी होमवर्क पूरा कर तैयारियों को फाइनल टच दें।

10- बीते वर्षों कांवड़ यात्रा के दौरान पेश आयी दिक्कतों की ग्राफिंग कर समय रहते उनका समाधान निकाला जाए। चारधाम यात्रा के शुभारंभ से पूर्व भूपतवाला फ्लाईओवर का शुरु होना हमारे लिए प्लस प्वाइंट है।

11- ये सुनिश्चित किया जाए कि रोड़ साइड वाहन खड़े न हों, अवैध पार्किंग पर नियम के मुताबिक कड़ी कार्यवाही कर उल्लंघनकर्ताओं को सख्त संदेश दिया जाए।

12- बढ़ते तापमान के बीच हमें अपना विवेक भी बनाए रखना है। हमें लॉ एण्ड ऑर्डर भी बनाए रखना है और अनावश्यक रूप से किसी से उलझना भी नही है। ध्यान रहे कि हमें समस्याओं का निराकरण करना है, समस्या का कारण नही बनना। 

13- एक जुलाई से शुरु हो रहे नए कानूनों को सही तरीके से लागू करना भी हमारी प्राथमिकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सभी सदस्य पूर्ण मनोयोग से भाग लें।

14- कोई  भी अपराध घटित होने पर संबंधित प्रभारी गण अन्य घटना होने से पूर्व ही व्यक्तिगत स्तर पर समस्या के समाधान का प्रयास करें। किसी भी प्रकार की शंका होने पर प्रकरण के सम्बन्ध में उच्चाधिकारी को अवश्य बताएं।

15- आपराधिक प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा मेरे द्वारा स्वयं की जा रही है। सभी ये ध्यान रखें की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

16- थाना चेतक एवं हल्का प्रभारी निरंतर संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय रहें। आप यदि सक्रिय हैं तो अपराधी किसी भी प्रकार की वारदात को अंजाम देने की हिम्मत नही कर पाएगा।

17- स्कूल एवं कंपनियों की छुट्टी के समय संबंधित प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेतक मोबाइल को स्कूल के बाहर एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करें।

18- किसी भी व्यक्ति के साथ साईबर अपराध घटित होने पर उसकी शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर व आवश्यक जानकारी लेकर विधिक कार्यवाही की जाए।

19- जनपद के सभी थाना प्रभारी गौहत्या एवं गौतस्करी के व्यवसाय से जुड़े आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी क्राइम पंकज कुमार गैरोला, एएसपी संचार विपिन कुमार, एएसपी सदर जितेन्द्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल, सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत, सीओ ट्रैफिक नताशा सिंह सहित सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस मैन ऑफ द मंथ” माह अप्रैल, 2024

चुनाव सैल

1. Insp. मनीष उपाध्याय 

2. S.I. ऋषिकांत पटवाल

3. H.C. 195 नीरज कुमार

4. C. 1338 चन्द्रमोहन

5. C. 1175 मनोज डोभाल

6. C. 798 निर्देश शाह

7. C. 1353 मुकेश उनियाल

8. C. 660 दीपक दानू

9. C. 658 नितिन रावत

10. C. 653 प्रदीप जुयाल

11. C. 929 राजेश चोहान

12. C. 380 विनय उनियाल

कोतवाली नगर हरिद्वार

13. S.S.I. सतेन्द्र बुटोला

14. S.I. संजीव चौहान

15. Ad.SI दीपक ध्यानी

16. C. 1053 मान सिंह

17. C. 516 निर्मल रांगड़

18. C. 314 सतीश

सीआईयू हरिद्वार

19. C. वसीम अकरम

20. H.C. पदम सिंह

कोतवाली रानीपुर

21. S.I. मनोज नौटियाल

22. C. 1329 दीप गौड़

थाना सिड़कुल

23. S.I. प्रकाश चन्द्र

24. S.I. इन्द्र सिंह गडिया

25. C. 685 गजेन्द्र प्रसाद

26. C. 1352 ललित बोरा

थाना बहादराबाद

27. S.I. विजय प्रकाश

28. C. 938 बलवन्त सिंह

29. C. नितुल यादव

थाना श्यामपुर

30. ग्राम प्रहरी वंशीधर मिश्रा

थाना भगवानपुर

31. S.I. शहजाद अली

32.     S.I. पुनित दनोषी

33. C. रविन्द्र राणा

34. C. उबैदुल्ला

थाना झबरेड़ा

35. H.C. 338 रामबीर

36. C. 559 मुकेश तोमर

थाना बुग्गावाला

37. C. 1127 रविन्द्र भण्डारी

यातायात रुड़की

38. L.C.1086 विनिता

फायर स्टेशन मायापुर

39. L.C.काजल नेगी

पुलिस लाइन

40. Ad.SI विरेन्द्र डबराल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद