हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक नेडॉ0. व्रजेन्द्र कुमार सिंह देव को मिला प्राचार्य शिक्षा सम्मान

डॉ. व्रजेन्द्र कुमार सिंह देव को मिला प्राचार्य शिक्षा सम्मान

हरिद्वार। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से सम्बद्ध श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार के प्रभारी प्राचार्य, डॉ. व्रजेन्द्र कुमार सिंह देव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु हिमालयीय विश्वविद्यालय देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा ‘प्राचार्य शिक्षा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदान किया। डॉ. व्रजेन्द्र कुमार सिंह देव मूलतः उडीसा के बालासोर के निवासी हैं। ये संस्कृत साहित्य के मूर्धन्य विद्वान् है। प्रो. राधावल्लभ त्रिपाठी, आचार्य बच्चुलाल अवस्थी ‘ज्ञानोपाह्व’, प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्र, प्रो. बाल शास्त्री जैसे मूर्धन्य विद्वानों के सानिध्य में आपने संस्कृत साहित्य का अध्ययन किया है। इनके निर्देशन में अभी तक 06 छात्र पी-एच.डी. उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। संस्कृतसाहित्य का अवलम्बन करते हुए अभी तक इनकी 06 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। वर्तमान में आप महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पद के दायित्व का निर्वहण कर रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. निरञ्जन मिश्र, डॉ. मञ्जु पटेल, डॉ. रवीन्द्र कुमार, डॉ. आशिमा श्रवण, डॉ. आलोक कुमार सेमवाल, डॉ. दीपक कुमार कोठारी, विवेक शुक्ला,अतुल मैखुरी,मनोज कुमार गिरि, डॉ. अङ्कुर कुमार आर्य,जगदीशचन्द्र, श्रीमती स्वाति शर्मा आदि के साथ-साथ महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!