अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का किया भांडा भोड़ आरोपी अभियुक्त  के कब्जे से चोरी के 08 मोबाइल फोन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का किया भांडा भोड़ आरोपी अभियुक्त  के कब्जे से चोरी के 08 मोबाइल फोन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मयंक लाल निवास कस्तूरी एनक्लेव जमालपुर कला कनखल की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ रानीपुर मोड़ स्थित मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर 12 मोबाइल फोन चोरी करने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगा इन आपराधिक की गतिविधियों में लिप्त लोगों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने के संबंध में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास से इलैक्ट्रोनिक एविडेन्स इकट्ठा कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ-साथ मुखबीरों को सक्रिय किया गया। 

01 संदिग्ध को नहर पटरी के पास रोककर उसके बैग की तलाशी ली तो चोरी के 08 मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमें में धारा 411 भा0द0वि  की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- योगेंद्र उर्फ हरि ओम पुत्र राजू निवासी पटेल ढोक फालेन छट्टा मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी डीग थाना सदर बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद हरियाणा। 

बरामदगी का विवरण

1-03 मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी

2-04 मोबाइल फोन वीवो(VIVO) कंपनी

3- 01 मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी

पुलिस टीम ज्वालापुर

प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार,उ0नि0 वीरेंद्र सिंह नेगी (प्रभारी चौकी रेल),हे0कां0 धर्मेंद्र,कां0 बृजमोहन,कां0 नवीन छेत्री,कां0 वसीम CIU हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।