यात्री सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा हेतु ऑफलाईन पंजीकरण काउन्टर तक बन्द रहेंगे।

यात्री सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा हेतु ऑफलाईन पंजीकरण काउन्टर तक बन्द रहेंगे।

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु हरिद्वार तथा ऋषिकेश में खोले गये ऑफलाईन पंजीकरण की सुविधा को तक बन्द करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय धामों पर पूर्व से ही पंजीकृत यात्रियों / श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाजनक दर्शन कराये जाने की दृष्टि से लिया गया है।

चारधाम यात्रा हेतु उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को अपनी पंजीकृत तिथि पर दर्शन लाभ प्राप्त हो सके। इसी क्रम में धामों पर टोकन द्वारा दर्शन की व्यवस्था भी सुचारू रूप से कार्य कर रही है, जिससे श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन का लाभ मिल रहा है। पंजीकरण के पश्चात् धामों पर पहुँच कर दर्शन हेतु श्रद्धालु टोकन प्राप्त कर समयानुसार दर्शन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। श्रद्धालुओं से अपील है कि बिना पंजीकरण कराये यात्रा न करें तथा पंजीकृत तिथियों पर ही धामों पर पहुँचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।

सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।