जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून अजय सिंह के साथ हरिद्वार रोड (नेपाली फार्म हाउस) पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का भौतिक रूप से निरीक्षण उपरांत आपसी विचार विमर्श कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिसका उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाना है।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून अजय सिंह के साथ हरिद्वार रोड (नेपाली फार्म हाउस) पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का भौतिक रूप से निरीक्षण उपरांत आपसी विचार विमर्श कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिसका उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाना है।

जैसा की विदित है कि पूरे देश से बड़ी संख्या में चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आ रहे श्रृद्धालुगण को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने के लिए स्थितिनुसार निर्णय लेते हुए बेहतर प्रबंध किए जा हैं, हरिद्वार से चारों धामों के लिए जाने वाला ट्रैफिक हरिद्वार से गुजरने के बाद जनपद देहरादून स्थित नेपाली फार्म व अब इस स्थान से होकर गुजरेगा जहां दोनों जनपदों की पुलिस फोर्स एवं अन्य अधिकारीगण यात्रा के लिए अधिकृत/पंजीकृत यात्री वाहन को चेक करने के उपरांत ही आगे भेजेंगे। बिना पंजीकरण वाहनों को यहां से वापस भेजा जाएगा। चार धाम यात्रा के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी जिससे चार धाम यात्रा सरल व सुगम्य होगी। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण कराए चार धाम यात्रा पर पहुंचने वाले व्यक्तियों के कारण जांच में अनावश्यक विलंब होता है, जिससे वहां पर जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

इस अवसर पर एसपी सिटीे स्वतंत्र कुमार, एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला, सीओ ट्रैफिक नताशा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, देहरादून लोकजीत सिंह तथा दोनों जनपद के पुलिस के अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।