हरिद्वार लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना हेतु केंद्रीय विद्यालय में चल रही तैयारियों का अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे तथा संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने निरीक्षण किया। 

हरिद्वार लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना हेतु केंद्रीय विद्यालय में चल रही तैयारियों का अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे तथा संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने निरीक्षण किया। 

उन्होंने केंद्रीय विद्यालय स्थापित विभिन्न विधान सभाओं के ए.आरओ. मतगणना कक्ष तथा पोस्टल बैलेट गणना कक्षों का निरीक्षण किया किया।  उन्होंने कंट्रोल रूम के स्वागत कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से समस्त व्यवस्थाओं सम्बंधी जानकारी ली तत्पश्चात संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केन्द्र केे नोडल सुरेश तोमर (पीडब्लूडी) से अत्यधिक गर्मी की सम्भावना के दृष्टिगत मतगणना कर्मियों के लिए पानी, जलपान सहित कूलर एवं पंखे की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विधान सभाओं के कक्षों में सुव्यवस्थित ढ़ंग से मतगणना कर्मियों के कुर्सियों व टेबल के समानान्तर व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में परिणाम मतगणना के माध्यम से ही घोषित होने के कारण मतगणना निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण घटक है। इसलिए मतगणना कार्य में कुशल कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य पूरी शुद्धता से संपन्न कराया जाए। 

इसके पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा राज्य के सभी जिलों के आर.ओ./जिलाधिकारी के साथ की जा रही वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिला कार्यालय से जुड़े।

इस अवसर पर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एल शाह, परियोजना निदेशक के.ए.तिवारी,   ए.आरओ देवेश शाश्नी, मनीष सिंह, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, प्रेमलाल, कुश्म चौहान, युक्ता मिश्रा, विजय देवराड़ी, वेद प्रकाश, गोपाल सिंह चौहान, डा. सरिता पवांर, एस.पी.सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी संचार विपिन कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला, सहा. निर्वाचन अधिकारी अरूण पैन्यूली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।