उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह तथा खण्ड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने संयुक्त रूप से 6 गांवों में बने तालाबों तथा तालाब पर हुए अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण किया। 

उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह तथा खण्ड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने संयुक्त रूप से 6 गांवों में बने तालाबों तथा तालाब पर हुए अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण किया। 

उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु में विभिन्न क्षेत्रों में पानी की निकासी आसानी से हो ताकि जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो और वर्षा जल का संग्रहण किया जा सके। इसलिए गांवों–बोडाहेड़ी, अहमदपुर ग्रंट, रणसुरा, जियापोता, गाडोवाली, जमालपुर कलां में तालाबों का स्थलीय निरीक्षण किया। 

 उन्होंने बताया कि तालाब स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे वर्षा जल को संचित करके भूजल स्तर को बनाए रखते हैं। इनके पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाता है, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि होती है और किसान की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। इसके साथ ही तालाब जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं। वे विभिन्न प्रकार के पौधों, मछलियों, पक्षियों और अन्य जीवों के लिए आवास प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि तालाब स्थानीय जलवायु को ठंडा रखते हैं और आसपास के वातावरण में नमी बढ़ाते हैं, जिससे सूखे और गर्म मौसम में भी राहत मिलती है। 

   उन्होंने बताया कि तालाब न केवल जल संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन में महत्वपूर्ण हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन, कृषि, और सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए तालाबों का निरीक्षण करते हुए कुछ तालाबों की जल क्षमभरण क्षमता को बढ़ाने के लिए तालाबों की खुदाई कराई जाएगी और जिन तालाबों पर अतिक्रमण है उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।