हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कलेक्ट्रट सभागर में जनपद में आगामी मानसून के  दृष्टिगत जिला मुख्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमे हरिद्वार व रुड़की नगर क्षेत्र में वर्षा के पानी के निकासी संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा ड्रेनेज योजना के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया। 

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कलेक्ट्रट सभागर में जनपद में आगामी मानसून के  दृष्टिगत जिला मुख्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमे हरिद्वार व रुड़की नगर क्षेत्र में वर्षा के पानी के निकासी संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा ड्रेनेज योजना के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया। 

उन्होंने नगरीय क्षेत्र रूड़की सीवरेज/ड्रेनेज योजना एवं हरिद्वार नगरीय क्षेत्र में बरसात के दिनों में जलभराव/सीवरेज आदि की समस्या को लेकर विचार विमर्श किया।

 उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि डीपीआर में सभी पहलुओं का समावेशन किया जाए, आवश्यकतानुसार सर्वे कराया जाए, परिसीमन के अनुसार ही डीपीआर तैयार की जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि योजना अपने लक्ष्य एवम उद्देश्य को प्राप्त करे। डीपीआर में सभी सभी संबंधित क्षेत्रों को जरूर शामिल किया जाए गूगल मेप और मानचित्र के माध्यम से जल संस्थान के अभियंता द्वारा बारिश के पानी की निकासी व बरसाती नालो के ओवर फ्लो से बहने से निकासी की समस्याओ के सम्भावित निदान हेतु जिलाधिकारी को अवगत कराया,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की देवेश शाशनी द्वारा बरसाती पानी के नालों होने वाले जलभराव से बचाव के उपायों के संबंध में जल संस्थान व सिंचाई विभाग के अधिकारियो से मानचित्र के माध्यम से अवगत कराया। उन्होंने ज्वालापुर अंडर पास, भगत सिंह चौक, गणेशपुर कालोनी एकत्र होने वाले वर्षा ऋतु  होने वाले जल भराव की आदि की समस्या को जल्द से जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। 

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, नगर आयुक्त वरूण चौधरी, एसडीएम अजय वीर सिंह, एसडीएम मनीष सिंह,  एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह चौहान, एमएनए रूड़की जितेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सिचाईं मंजू डैनी, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, वेद प्रकाश, गोपाल सिंह, पीडब्लूडी सुरेश तोमर, जल संस्थान राकेश कुमार, पीडब्लूडी रूड़की आरिफ खान, जल संस्थान रूड़की पीएल नौटियाल, पेयजल निगम गंगा मीनाक्षी मित्तल, यू.पी सिचाई विभाग के कार्मिक तथा भेल के प्रशासक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद