हरिद्वार  लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में किया गया। 

 हरिद्वार  लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में किया गया। 

मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया जिसमे 125 मतगणना सुपरवाईजर, 138 मतगणना सहायक  व 149 माईक्रोआब्जर्बर की तैनाती की गयी। इसी तरह पोस्टल मतगणना हेतु 52 मतगणना सुपरवाईजर, 104 मतगणना सहायक व 52 माईक्रोआब्जर्बर की तैनाती की गई। 

 मतगणना कार्मिकों के प्रथम रेंडमाईजेशन में कार्मिकों की तैनाती की गयी तथा द्वितीय रेंडमाईजेशन में मतगणना कार्मिकां को विधानसभा आवंटन होगा तथा तृतीय रेंडमाईजेशन विधानसभावार मतगणना टेबल आवंटित होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना विधानसभावार 92 (ई.वी.एम) टेबल रखी जायेगी तथा पोस्टल मतों की गणना 40 टेबलों में होगी।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी पी.एल.शाह, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, जिला शिक्षाधिकारी के. के. गुप्ता, अपर सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल, अरूणेश पैन्यूली, देवेन्द्र सिंह अधिकारी, युद्धवीर सिंह मौजूद थे।

इसके पश्चात कलेक्ट्रट सभागर में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने प्रत्याशियों से कहा कि मतगणना हेतु नियमानुसार अपने-अपने मतगणना निर्वाचन अभिकर्ता बनाएं तथा मतगणना में दौरान फार्म 17 की कॉपी भी ला सकते हैं जो कि मतदान समाप्ति पर निर्वाचन अभिकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने मतगणना हेतु अभिकर्ताओं के नामित करने के लिए जारी गाइडलाइन की विस्तार से जानकारी दी गई।

   जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि ईटीबीपीएस की प्री काउंटिंग हेतु 30 टेबल, पोस्टल बैलेट की गणना हेतु रिटर्निंग ऑफिसर टेबल सहित 41 टेबल लगाई जाएंगी। ईवीएम की गणना हेतु विधानसभा क्षेत्र भगवानपुर, झबरेड़ा,  पिरान कलियर, रुड़की, खानपुर, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार, हरिद्वार ग्रामीण हेतु प्रति विधान सभा 8-8 ईवीएम गणना टेबल लगाई जाएंगी, भेल रानीपुर तथा ज्वालापुर के लिए 10-10 टेबल तथा धरमपुर, डोईवाला तथा ऋषिकेश में रिटर्निंग ऑफिसर टेबल सहित 15-15 टेबल लगाई जाएंगी। उन्होंने ईबीएम गणना चक्र के बारे में बताया कि विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर, मंगलौर की 17, डोईवाला की 14, ऋषिकेश की 13, हरिद्वार तथा खानपुर की 23-23, भेल रानीपुर तथा हरिद्वार ग्रामीण की 21, ज्वालापुर की 15, भगवानपुर की 20, झबरेड़ा की 19, पिरान कलियर तथा रुड़की की 18 चक्र में गणना की जाएगी।

बैठक में नोडल स्वीप प्रतीक जैन, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एल शाह, परियोजना निदेशक के.ए.तिवारी, ए.आरओ देवेश शाश्नी, अजयवीर सिंह, मनीष सिंह, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, प्रेमलाल, कुश्म चौहान, युक्ता मिश्रा, विजय देवराड़ी, वेद प्रकाश, गोपाल सिंह चौहान, नोडल सुरेश तोमर, बीजेपी के विमल कुमार, प्रतीक ध्यानी, कांग्रेस प्रदीप जगता, बीएसपी मौ0 युसुफ, निर्दलीय अवनीश कुमार, आशीष ध्यानी, पी.पी.एल.प्रत्याशी ललित कुमार, सुरेश पाल, अभिकर्ता देवराज मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।