लाखों की ठगी करने वाले आरोपी अभियुक्त को नोएडा से हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश जारी। विदेश में पढ़ाई करने को लेकर पीड़ित से की थी लगभग ₹10 लाख की ठगी

लाखों की ठगी करने वाले आरोपी अभियुक्त को नोएडा से हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

विदेश में पढ़ाई करने को लेकर पीड़ित से की थी लगभग ₹10 लाख की ठगी

रेफरल बोनस प्रोग्राम के नाम पर चला रहे थे कंपनी

वादी शाहजेब अली पुत्र शहनवाज निवासी ग्राम अलीपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार द्वारा विशाल वर्मा, अंकुर व विपुल कारणीक के विरुद्ध वादी को विदेश में पढाई करने को लेकर अपनी कम्पनी रेफरल बोनस प्रोग्राम के माध्यम से धोखाधडी से ₹9,74,063 लेने के संबंध में थाना बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0सं0 126/24 धारा 420 भादवि में पंजीकृत कराया गया था।

जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रदीप राठौर के सुपुर्द की गयी। विवेचक द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु कई बार अभियुक्त के अलग-अलग निवास स्थानों व अन्य सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी लेकिन अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार निवास स्थान बदल कर रह रहा था।

जिसके उपरान्त विवेचक द्वारा अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए अभियुक्त विशाल वर्मा पुत्र हरिश चन्द्र वर्मा को उसके निवास स्थान बी-32 सेक्टर 53 थाना सेक्टर 58 ग्रेटर नोयडा गौतमबुद्ध नगर उ0प्र0 से हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अन्य अभियुक्तगणों की तलाश जारी है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

विशाल वर्मा पुत्र हरीश चन्द्र वर्मा निवासी बी-32, सेक्टर 53 थाना सेक्टर 58 ग्रेटर नोयडा गौतमबुद्ध नगर उ0प्र0 उम्र 27 वर्ष 

पुलिस टीम

उ0नि0 प्रदीप राठौर

कानि0 1132 रणजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।