उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग रुड़की में विवाहिता द्वारा सुसाइड के मामले में मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, महिला आयोग की अध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग रुड़की में विवाहिता द्वारा सुसाइड के मामले में मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, महिला आयोग की अध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार

रुड़की कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा सुसाइड के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संज्ञान लिया है। मामले में 15 दिन तक कार्रवाई न होने पर मृतका के परिजन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल से मिले । जिस पर आयोग अध्यक्ष ने तत्काल एसपी देहात स्वपन किशोर व एसओ कोतवाली रुड़की से फोन पर वार्ता की और मामले में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि इस संवेदनशील प्रकरण की जांच में कोई भी पहलू छूटना नहीं चाहिए हर पहलू पर गंभीरता से जांच होनी चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि मृतका के सुसाइड या हत्या के मामलें के समस्त आरोपीयों के विरुद्ध शीघ्रता से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

मृतका के परिजन पुलिस की करवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट न होने पर राज्य महिला आयोग पहुंचे थे और आयोग के समक्ष अपनी मृतक पुत्री को न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल को मृतका के परिजनों ने मृतका के साथ चैटिंग व कॉल दिखाते हुए बताया कि सुबह 9:57 तक उनकी बात हो रही थी अंत में मृतका द्वारा यह कहा गया कि यहां कुछ ठीक नहीं है, मेरे साथ नाटक कर रहे है सारे जिसके कुछ देर बाद मृतका के परिवार को जानकारी दी जाती है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने मृतका के शरीर पर चोट के निशान व कंधे के पास कपड़े फटे होने की भी जानकारी दी। 

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसएसपी हरिद्वार को पत्र लिखते हुए निर्देशित किया है कि यदि मृतका कुछ देर पहले अपने परिवार से बात कर रही थी तो अचानक उसके द्वारा क्यों व किस कारण से सुसाइड किया गया है? क्या उसे सुसाइड के लिए उकसाया गया है? या उसकी हत्या की गई है तो इस घटना में मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर तथा घटना के सभी साक्ष्यों की गहनता से जांच पड़ताल कर निष्पक्ष जांच की जाए और मामले में दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।