मेले के दौरान दो पक्षो में हुवे झगड़े में तलवार से एक कि मौत क्षेत्र में मचा हड़कंप।  सिख समुदाय के ग्रामीणों के एक दिवसीय मेले के दौरान हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुंची।

मेले के दौरान दो पक्षो में हुवे झगड़े में तलवार से एक कि मौत क्षेत्र में मचा हड़कंप।

 सिख समुदाय के ग्रामीणों के एक दिवसीय मेले के दौरान हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार रविन्द्र उर्फ अमन पुत्र अर्जुन उम्र 22 निवासी नसीरपुर खुर्द उर्फ चांचक थाना पथरी को शाहपुर गाँव के सरबजीत उर्फ गोलू पुत्र धर्म सिह उर्फ बून्दू उम्र 21 निवासी शाहपुर थाना पथरी व उसके कुछ साथियो ने मारपीट कर तलवार से गले पर वार किया जिससे गम्भीर चोट लगने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर द्वारा रविन्द्र को मृत घोषित किया गया।

सूचना पर एसएसपी ने देर रात्रि ही अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ जीडी हॉस्पिटल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही घटना के संबंध मे पुलिस अधीक्षक देहात एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर को तत्काल कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पथरी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि मेले के दौरान आपस मे लड़को की किसी बात को लेकर बातो बातो में छींटा कसी हो गयी जिसके चलते विवाद बढ़ गया ओर युवक रविन्द्र उर्फ अमन पुत्र अर्जुन निवासी नसीरपुर खुर्द गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ डॉक्टरों ने रविन्द्र उर्फ अमन को मृतक घोषित कर दिया। आरोपित सरबजीत उर्फ गोलू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। ओर अज्ञात की तलाश जारी है इस पूरी घटना में चार से पांच लोग बताए जा रहे है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।