मेले में युवक की हत्या प्रकरण में पथरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 02 हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजे जेल पकड़े गए दोनों युवकों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद

मेले में युवक की हत्या प्रकरण में पथरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 02 हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजे जेल

पकड़े गए दोनों युवकों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद

पथरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम शाहपुर में आयोजित मेले में दो पक्षों के बीच हुआ था लड़ाई-झगड़ा-संघर्ष

संघर्ष के दौरान तलवार के वार से गंभीर रूप से घायल युवक अमन की हुई थी मौत

उसी दिन देर रात अस्पताल पहुंचे एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के दिए थे निर्देश

व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम से शुरू हुई इलेक्ट्रॉनिक बहस, टोंट, विवाद व तीखे कमेंट बने हत्या की वजह

सहनशीलता की कमी आज के युवाओं को गंभीर अपराध की तरफ मोड़ रही है जो समाज के लिए चिंताजनक स्थिति है, पथरी पुलिस टीम ने कम समय के भीतर बढ़िया खुलासा किया – एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल*

 थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम शाहपुर में सिख समुदाय के ग्रामीणों के एक दिवसीय मेले मे कुछ लोगों के आपस में झगड़ने की सूचना पर थाना पथरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी जिसको घटनास्थल एवं आसपास से प्राप्त जानकारीनुसार शाहपुर के युवकों ने रविन्द्र उर्फ अमन निवासी नसीरपुर खुर्द उर्फ चांचक के गले पर तलवार से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया था। युवक को सरकारी अस्पताल हरिद्वार ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल उसी दिन रात को अन्य पुलिस ऑफिसर्स के साथ जीडी हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी कर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह एवं सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल को मेले में इस प्रकार की घटना को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने व घटनास्थल पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया था। मृतक के भाई जसविंदर की तहरीर पर थाना पथरी पर देर रात ही आरोपी सरबजीत उर्फ गोलू के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या – 346/24 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत किया गया था। 

हत्या के गंभीर मामले में आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए गठित की गई पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल व आस-पास से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया व गुप्त सूचना के आधार पर रानीमाजरा तिराहे से घटना में शामिल दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पूछताछ में दोनों युवकों द्वारा अपना जुर्म कबूल करने पर उनकी निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद की गई। 

इस कारण मार दिया

मृतक अमन के बुआ के लड़के का नाम मोहित है जो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहता है। अभियुक्त गुरमेल द्वारा व्हाट्सएप के किसी ग्रुप में, किसी कंटेंट पर तीखा कमेंट किया गया जिसको पढ़कर मोहित को गुस्सा आ गया उसने भी सोशल मीडिया के व्हाट्सएप प्लेटफार्म पर जवाब दिया कि इस प्रकार से मत लिखा करो इससे तो हमारा खून खौल जाता है…यह बात गुरमेल को बहुत बुरी लगी। उसके बाद सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर इनकी इलेक्ट्रॉनिक बहस बाजी, चलती रही। इसी बीच दिनांक 1 जून, 24 को गुरुद्वारा के पास पथरी शाहपुर का मेला लगा जिसमें मोहित आया था यह जानकारी जब गुरमेल को मिली 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- सरबजीत उर्फ गोलू पुत्र धर्म सिंह उर्फ बोन्दू निवासी शाहपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार

2- गुरमेल पुत्र जयपाल निवासी शाहपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार

बरामदगी  का विवरण

हत्या में प्रयुक्त तलवार 

 पुलिस टीम

थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार,उ.नि.नवीन चौहान, उ.नि. विपिन कुमार, कां0 मुकेश चौहान,कां0 जयपाल चौहान,कां0 जितेन्द्र पुंडीर,कां0 सुखविंदर सिंह,कां0 नारायण राणा,कां0 अनिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।