बहादराबाद हाईवे पर स्थित शनिदेव मंदिर पर श्री शनि परिवार ट्रस्ट व ब्लड वॉलिंटियर्स हरिद्वार की ओर से स्वेच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

बहादराबाद हाईवे पर स्थित शनिदेव मंदिर पर श्री शनि परिवार ट्रस्ट व ब्लड वॉलिंटियर्स हरिद्वार की ओर से स्वेच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

  शिविर में 60 लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से 48 लोगो ने रक्तदान कर पाए 12 लोग किसी कारणवश रक्तदान नही कर पाए । शिविर का शुभारम्भ करते हुये शनिदेव के ट्रस्टी अनिल भास्कर ने कहा कि रक्तदान मानव की सच्ची सेवा और महादान है। यह बहुत बड़ा पुण्य का काम है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। किसी का जीवन बचाने की जो खुशी मिलेगी, उसका कोई मूल्य नहीं होता। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के दान में रक्तदान को सर्वोपरि माना गया है आज के समय में असहाय लोगों की सेवा करना बड़ा पुनीत कार्य है एक रक्त ही है जो हम सब को एक बंधन में बांधे हुए हैं जिसमें कोई जाति धर्म या समुदाय दिखाई नहीं देता उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से हम किसी की जान बचा सकते हैं और सभी को रक्तदान करना चाहिए युवाओं को भी ऐसे पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए । ब्लड वॉलिंटियर्स हरिद्वार के संस्थापक अनिल अरोड़ा ने कहा कि युवाओं को इस महा अभियान में अपनी आहुति देकर पुनीत कार्य में सहभागी बने यदि आप लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं तो इस पुनीत कार्य में आपको सहभागी बनना चाहिए ताकि समाज में एकता की भावना पैदा हो सके। शिविर में  डॉ उमेश, डॉ0 मेघा , होशियार सिंह चौहान ,वरुण , दीपेंद्र नेगी ,आजाद, दीपक रमेश वर्मा, विनय गोयल , तुषार गाबा, नवदीप अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, मनीष लखानी, अंकित नेगी, हन्नी कथूरिया, शेखर सतीजा, विक्रम गुलाटी, अनिल झाम,बेबी चंदेला, अशोक कालरा प्रशांत अरोडा आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।