हरिद्वार पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। हरियाणा सहित हरिद्वार शहर क्षेत्र से चोरी की गई 09 मोटरसाइकिलें बरामद

हरिद्वार पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

हरियाणा सहित हरिद्वार शहर क्षेत्र से चोरी की गई 09 मोटरसाइकिलें बरामद

पलक झपकते ही देते थे वारदात को अंजाम लेकिन हरिद्वार पुलिस से बच न सके

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने जनवरी में इन्हीं दोनों अभियुक्तों को भेजा था जेल, छूट कर आने के बाद फिर से करने लगे वही धंधा

नशे की लत पूरी करने को करते थे चोरी

हरिद्वार के इंडस्ट्रियल एरिया को बनाया था सॉफ्ट टार्गेट, लगातार कर रहे थे मोटरसाइकिलें चोरी

कुख्यात वाहन चोरों पर पहले से दर्ज हैं चोरी/गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें

हमारी और भी टीमें वाहन चोरों की तलाश में काम कर रही हैं जल्द ही और रिजल्ट देखने को मिलेंगे, रानीपुर पुलिस को अच्छी सफलता मिली है एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

हरिद्वार के इंडस्ट्रियल एरिया, सिडकुल एवं आसपास क्षेत्र से पिछले कुछ समय से दोपहिया वाहन चोरी की शिकायतें मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कड़ा रुख इख़्तियार करते हुए एसपी सिटी समेत संबंधित प्रभारियों को इस संदर्भ में कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। 

जिसके क्रम में वर्तमान में एक्टिव वाहन चोर गिरोह को चुन-चुनकर सलाखों के पीछे भेजने के साथ ही चोरी गए वाहनों को रिकवर करने के संबंध में कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा दिन रात लगातार किए जा रहे प्रयास के तहत टीम ने चैकिंग बैरियर नम्बर 06 के पास से वाहन चोरी के लिए पहले से ही कुख्यात 02 युवकों दानिश उर्फ सोनू व आरिफ को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दबोचा।

गहनता से पूछताछ उपरांत दोनों युवकों की निशांदेही पर रानीपुर, सिडकुल, हरिद्वार नगर तथा पानीपत हरियाणा से चुराकर ग्राम दादुपुर के खाली प्लाटों में झाडियों के अन्दर छुपा कर रखी गईं 08 अन्य मोटर साइकिलें भी बरामद की गईं।

उक्त दोनों वाहन चोर दानिश एवं आरिफ इसी वर्ष जनवरी के महीने में मोटरसाइकिल चोरी के सिलसिले में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा जेल भेजे गए जिनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट भी लगाई गई थी लेकिन अभी हाल में थोड़े समय पहले जमानत पर छूट कर बाहर आने के बाद फिर इनके द्वारा वही धंधा शुरू कर दिया गया। जिस पर सतर्क कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा इनको पकडते हुए चोरी की 09 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

आरिफ और दानिश दोनों 21 वर्ष के और आपस में गहरे दोस्त हैं। आरिफ जो पांचवी पास है और सैटरिंग का काम करता था वहीं दानिश आठवीं पास है और मोटरसाइकिल का काम करता था। दोनों द्वारा बताया गया कि अपनी नशे के लत को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करने लगे। दोनों को  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कोतवाली रानीपुर पुलिस की इस सफलता पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. दानिश उर्फ सोनू पुत्र ईनाम निवासी दादुपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार

02. आरिफ पुत्र तस्लीम निवासी दादुपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार   

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक रानीपुर विजय सिंह,व0उ०नि० नितिन चौहान,उ०नि० मनोज नौटियाल (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट)उ0नि0 इन्द्र सिंह गडिया,अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल,कान्स0 गम्भीर सिहं,कान्स0 अजय सिंह,कान्स0 करम सिंह,कान्स0 दीप गौड,कान्स0 सन्दीप सिंह,कान्स0 दीपक दानू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।