एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा सीओ विवेक कुमार का निकट पर्यवेक्षण और अलग-अलग टीमों के साथ सामंजस्य व सूझबूझ बना   के फैक्टर

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा सीओ विवेक कुमार का निकट पर्यवेक्षण और अलग-अलग टीमों के साथ सामंजस्य व सूझबूझ बना   के फैक्टर

मदद मांगकर फायर करते हुए लूट करना बेहद शर्मनाक कृत्य है, पुलिस टीम ने सूझबूझ और दिन रात की मेहनत से बढ़िया खुलासा किया है, पूरी टीम बधाई की पात्र है – एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह

विगत कुछ समय से देहात क्षेत्र में आमजन से फायर करते हुए लूट की सूचना प्राप्त हो रही थी। मंगलोर क्षेत्र में सलमान निवासी झबरेड़ा को मंगलौर से भगवानपुर जाने वाले मार्ग पर लुटेरों के एक साथी ने योजनाबद्ध तरीके से पहले लिफ्ट लेने के लिए रोका। वाहन के रुकते ही तुरंत ही बाकी जन मौके पर आ गए और उन्होंने स्कूटी सवार सलमान पर फायर झोंककर उक्त स्कूटी और अन्य सामान लूट लिया। शिकायत के आधार पर कोतवली मंगलौर में धारा 392 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया।  

 डिलीवरी बॉय का काम कर रहे दीपक कुमार निवासी देवबंद से ऑर्डर डिलीवर करते समय मोबाइल तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज नहर पटरी पर आसफनगर के निकट इसी तर्ज पर लूटा गया।  डिलीवरी बॉय की शिकायत पर अंतर्गत धारा 392 आईपीसी कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मीटिंग में क्राइम एनालिसिस के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा इस मामले पर आपत्ति दर्ज करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह को की जा रही कार्यवाही के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी देते हुए लुटेरों को जल्द से जल्द सलाखों को पीछे भेजने के निर्देश दिए गए थे। 

अपने लंबे, व्यवहारिक एवं सधे हुए अनुभव का उदाहरण पेश करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह द्वारा सीओ विवेक कुमार को निर्देशित किया जिस पर पुलिस टीमें गठित कर उनके बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करते हुए मामले की मॉनिटरिंग की गई तथा सामने आ रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीमों को आवश्यक टिप्स दिए गए।

गुरुमंत्र पर गंभीरतापूर्वक काम करते हुए कोतवाली मंगलौर से गठित टीम ने आसपास के कैमरे खंगालने के साथ-साथ पूर्व में जेल जा चुके अपराधियों और जमानत पर छूटने के बाद उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन शुरु किया। लगातार मेहनत और प्राप्त इनपुट को परखते हुए पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को ताशीपुर, मंगलौर क्षेत्र से किया गिरफ्तार।

पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों आस मोहम्मद एवं सलमान ने सख्ती से पूछताछ करने पर देहात क्षेत्र में लूट/ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी। आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने विभिन्न मुकदमों से संबंधित तीन दोपहिया, वारदातों में यूज किया गया तमंचा और अन्य सामान बरामद किया गया। 

हरिद्वार मंगलौर पुलिस की त्वरित एवं सटीक कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए स्वयं कोतवाली जाकर एसपी देहात एवं अन्य अधिकारियों को बधाई दी।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र इस्तकार

2- सलमान उर्फ लाला पुत्र सलाम निवासी पाडली गुर्जर कोतवाली गंगनहर हरिद्वा

पुलिस टीम

 प्रभारी निरीक्षक अमरचन्द शर्मा, व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी,उ0नि0 नवीन चौहान,उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज,उ0नि0 वाजिन्द्र नेगी,हे0कानि0 अशोक मलिक,कानि0 रविन्द्र खत्री,कानि0 राजेश,कानि0 रोशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।