मुख्यमंत्री के आगमन से पहले तैयारियों का लिया जायजा।

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले तैयारियों का लिया जायजा।

लक्सर। क्षेत्र के खानपुर में जिलाधिकारी और एसएसपी ने मंगलवार को दल्लावाला में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लिया।
12 अगस्त को मुख्यमंत्री डिग्री कालेज के कार्यक्रम में आ रहे हैं। अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल और कार्यक्रम स्थल पर किए जा रहे कार्यों के बारे जानकारी हासिल की बता दें कि दल्लावाला में डिग्री कालेज की आधारशिला रखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने डीएम विनय शंकर पाण्डेय और एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस पहुंचे।
उपजिलाधिकारी लक्सर शैलेन्द्र सिंह नेगी की उपस्थिति में एक घंटे तक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। डीएम ने हैलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।निरीक्षण के दौरान एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी, सीओ बहादुर सिंह चौहान,तहसीलदार मुकेश रमोला, थानाध्यक्ष खानपुर अभिनव शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।