हरिद्वार पुलिस के जवानों ने कावड़िये का बैग ढ़ूढ खोज कर ₹10000 नगदी और 03 मोबाइल लौटाए सामान सकुशल वापस मिलने पर कांवड़ियों ने जताया पुलिस के जवानों का आभार

हरिद्वार पुलिस के जवानों ने कावड़िये का बैग ढ़ूढ खोज कर ₹10000 नगदी और 03 मोबाइल लौटाए

सामान सकुशल वापस मिलने पर कांवड़ियों ने जताया पुलिस के जवानों का आभार

बहादराबाद धनोरी कावड़ मार्ग पर कांवड ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल अनुज त्यागी को एक बैग मिला। बैग चैक करने पर उसके अंदर तीन मोबाइल फोन तथा ₹10000 से अधिक नगदी बरामद हुई। बैग स्वामी का आसपास पता करने पर कुछ भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई। 

बरामद मोबाइलों को चार्ज कर ऑन करने पर पता चला कि कुछ कांवड़िए कावड़ लेने आए थे तथा रास्ते में कहीं पर आराम करने के बाद उनका बैग वहीं पर छूट गया था। काफी खोजने पर भी बैग न मिलने पर वो लोग पुन: यात्रा शुरु कर रुड़की तक पहुंच गए थे।

उनमें से एक कांवड़िए को आज 25 जुलाई की प्रातः बहादराबाद बुलाकर नाम पता तस्दीक करने के पश्चात कांस्टेबल वीर सिंह द्वारा मोबाइल और नगदी सहित बैग लौटाया गया। 

खोया बैग पूरे सामान सहित सकुशल स्थिति में वापस मिलने पर कांवड़िए ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।