कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में ऋषिकुल आयुर्वेद विश्व विद्यालय ऑडिटोरियम, हरिद्वार में शहीदों को मुख्य अतिथि, वीरनारियों, पूर्व सैनिक अधिकारियों व सैनिकों द्वारा श्रद्धांजलि एवं 40 पी०एस०सी बटालियन द्वारा गार्ड आफ आनर के साथ आरम्भ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार ने पुष्प अर्पित कर किया नमन।

 कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में ऋषिकुल आयुर्वेद विश्व विद्यालय ऑडिटोरियम, हरिद्वार में शहीदों को मुख्य अतिथि, वीरनारियों, पूर्व सैनिक अधिकारियों व सैनिकों द्वारा श्रद्धांजलि एवं 40 पी०एस०सी बटालियन द्वारा गार्ड आफ आनर के साथ आरम्भ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार ने पुष्प अर्पित कर किया नमन।

 विशिष्ठ अतिथि पी०एल०शाह (पी०सी०एस) प्रशासन अपर जिला अधिकारी हरिद्वार जनपद की वीरनारिया, पूर्व सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों / सैनिक परिवारों एवं जनपद के सम्मानित नागरिकों, एन०सी०सी कैडटस, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधी, पत्रकार बन्धु एवं जिलास्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारीगण ने समारोह में अपनी उपस्थिति दी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर डा० सरिता पंवार (अ०प्रा०) द्वारा समस्त पूर्व सैनिक, वीरनारियों, आश्रितों व जनपद के समस्त गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुये कारगिल युद्ध के इतिहास एवं सैनिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गयी। समारोह में एन०सी०सी कैडटस एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किया गया तथा मुख्य अतिथि महोदय द्वारा जनपद की वीरनारियों को शाल, स्मृति चिन्ह पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही प्रतिभागीय छात्र-छात्राओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, पौधे तथा समस्त आगन्तुको को पर्यावरण संबधी जानकारी के साथ पौधे भेंट किये गये ।

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कारगिल युद्ध में शहीद हुये सैनिकों की वीरता एवं परिवारों की शुभकामनाओं के साथ उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अग्निवीरों के लिये सरकारी सेवाओं में आरक्षण पर विचार एवं राज्य सरकार द्वारा सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण के लिये अपनी वचनबद्धता से सभी को अवगत कराया ।

अन्त में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर डा० सरिता पॅवार (अ०प्रा०) ने समारोह में पधारे सभी महानुभावों को धन्यवाद ज्ञापित कर एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया ।

                          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।