बुग्गावाला पुलिस ने ₹2500 का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार

बुग्गावाला पुलिस ने ₹2500 का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार।

बुग्गावाला। थाना पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2500 रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू वह एक पीतल अंगूठी 3 भी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक बुग्गावाला के कुशल निर्देश में इनामी सक्रिय व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रखा है। इसके तहत थाना बुग्गावाला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2500 रूपये के इनामी बदमाश जमालू पुत्र रफीक को गिरफ्तार किया है ।
अभियुक्त जमालू पुत्र रफीक के विरुद्ध विभिन्न स्थानों पर लूट, डकैती, चोरी जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध चाकू व एक पीतल अंगूठी बरामद की है। बुग्गावाला थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना बहादराबाद के दौलतपुर गांव में हुई लूट की घटना में शामिल था ।
जिसमें चार अभियुक्तों को अवैध असलहा और लूटे गए आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में शामिल अभियुक्त जमालू पुत्र रफीक निवासी तेलपुरा थाना बुग्गावाला फरार चल रहा था, उसको शुक्रवार को बुग्गावाला पुलिस द्वारा खेड़ी शिकोहपुर पुल के नजदीक गिरफ्तार कर लिया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बुग्गावाला प्रशांत बहुगुणा उप. नि. मनोज ममगई,उप. नि. प्रवीण बिष्ट कां. मुकेश नेगी कां. अखिलेश तिवारी
कां. मनोज यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।