उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल पहुॅचकर अस्पताल की साफ सफाई का जायजा लिया और अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। 

विनय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके द्वारा नगर निकाय में 14 बैठक की गई है और अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों का भ्रमण किया जा रहा है। उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि सफाई कर्मियों को ईएसआईसी, अटल आयुष्मान कार्ड नियमानुसार जारी किये जाये तथा सार्टिफिकेट भी उपलब्ध कराये जाये उन्होंने कहा कि जहॉ भी लापरवाही बरती जाएगी, आयोग द्वारा ही एक्शन लिया जाएगा, उन्होंने बताया कि सरकार के पास न तो बजट की कमी है, न ही सुविधाओं की,सरकार जिस प्रकार प्रदेश की जनता का ध्यान रखती है,उसी प्रकार सफाई कर्मचारियों का भी ध्यान रखती है उनके लिए भी वहीं मूलभूत सुविधाए दी जा रही है।   

सफाई कर्मचारियों द्वारा ईएसआईसी, पीएफ और वेतन को लेकर अपनी समस्या बताई। उन्होंने समस्याएं सुनते हुए कहा कि हर समस्या का नियमानुसार समाधान कराया जायेगा। महिला सफाई कर्मचारियों ने अवगत कराया कि वेतन बहुत कम दिया जा रहा है और वेतन सही समय पर भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह भी नहीं पता कि हमारा पीएफ हमें मिलेगा या नहीं। 

 उन्होंने बताया कि अभी तक जितने भी भ्रमण किए गए हैं उन सभी की रिपोर्ट बनाकर आयोग को प्रेषित की जा रही है और आयोग द्वारा रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए सभी आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से की जायेंगी। 

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा, अस्पताल का स्टाफ एवं श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।

सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।