शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम हरिद्वार के अंतर्गत 10 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल द्वारा भवन का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम हरिद्वार के अंतर्गत 10 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल द्वारा भवन का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

मंगलवार को डॉ अग्रवाल नगर निगम हरिद्वार पहुंचे। यहां स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत पर्यावरण मित्रों के लिए लगाए जा रहे स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ किया। इसके बाद डॉ अग्रवाल ने नगर निगम परिसर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान एक वर्ष से आवेदन के बाद भी प्रमाण पत्र न बनने की शिकायत मिली। जिस पर डॉ अग्रवाल ने ऐसे लोगों के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए।

इसके बाद डॉ अग्रवाल ने निर्माणाधीन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि करीब 10 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें प्रथम तल में लोगों के समस्याओं के समाधान हेतु ऑफिस बनेंगे। द्वितीय तल पर मेयर तथा अन्य कार्यालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा तृतीय तल पर अकाउंट और अन्य विभागों के अधिकारी बैठेंगे।

इस अवसर पर नगर आयुक्त वरुण चौधरी, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, अधीक्षण अभियंता आनंद सिंह मिश्रवान, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल, अंकित जोशी, श्याम सुंदर, इंजीनियर दिनेश कांडपाल, जगदीश प्यारेलाल, सुपरवाइजर अंकुश भारती सहित पूर्व मेयर मनोज गर्ग, ओमकार जैन आदि उपस्थित रह

जब मंत्री ने खुद की गंगा घाट की सफाई 

हरिद्वार कार्यक्रम के बाद डॉ अग्रवाल का काफिला डामकोठी हरिद्वार पहुंचा यहां डॉक्टर अग्रवाल ने नियमित गंगा दर्शन के दौरान गंगा घाट पर गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्वयं कूड़े को एकत्र किया और नगर निगम के मौके पर मौजूद सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर को पूरा निस्तारण तथा अन्य घाटों पर सफाई के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद