जहरीला पानी पीने से 3 गाय पशु की मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया

 

जहरीला पानी पीने से 3 गाय पशु की मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बहादराबाद। सर्विस रोड के पास स्थित गोगामेडी के सामने चार गाय चरने के लिए आई थी लेकिन जहरीला पानी पीकर तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

 

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि एक टैंकर सर्विस रोड के किनारे जहरीले पानी से भरा टैंक खाली कर चला गया गाय चरते चरते उस पानी के करीब आ गई और जहरीले पानी को पी कर मर गई वही गाय चराने वाले समीम पुत्र शरीफ निवासी इब्राहिमपुर हर रोज की भांति आज भी अपनी गाय को चराने के लिए बहादराबाद आया था लेकिन गाय चराते चराते जहरीले पानी के पास चली गई और पानी पी लिया जिसके चलते कुछ देर बाद ही तीन गाय मर गई पीड़ित गरीब व्यक्ति है गाय चराने वाले ने बताया कि मेरे पास यह चार ही गाय थी जिनमें से 2 गाय दूध देती थी इनसे अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था अब मेरे पास और कोई सहारा नहीं है और कहा कि जिस व्यक्ति ने यह जहरीला पानी डाला है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मुझे मुवावजा दिलाने की कृपया करें जिससे कि मेरे परिवार का पालन पोषण हो सके।
मोके पर पहुचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विपुल जैन ने बताया कि तीन गाय जहरीला पानी पीकर मर गयी और एक गाय का इलाज कर उसे बचा लिया गया है ओर कहा कि अगर यहाँ पर जहरीले पानी को डालने से नही रोका तो ओर भी राहगीर पशु मर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।