ग्राम समाज की भूमि पर एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्रा0 लि0 कम्पनी/ठेकेदार के द्वारा अवैध रूप से स्थापित किए गए रेडिमिक्स प्लांट के खिलाफ राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही प्लांट किया सीज।

 ग्राम समाज की भूमि पर एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्रा0 लि0 कम्पनी/ठेकेदार के द्वारा अवैध रूप से स्थापित किए गए रेडिमिक्स प्लांट के खिलाफ राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही प्लांट किया सीज।

हरिद्वार सराय क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर पिछले लगभग दो वर्षों से रिंग रोड निर्माण करने वाली कंपनी / एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्रा0 लि0 कंपनी/ठेकेदार के द्वारा वर्ष 2022 में क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से संचालित रेडिमिक्स प्लांट पर आज हरिद्वार उपजिलाधिकारी व उनकी समस्त राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर भूमि की पैमाइश करते हुए संचालित रेडिमिक्स प्लांट को किया सीज। हरिद्वार एसडीएम अजय वीर सिंह ने बताया कि आज प्लांट को सीज किया गया है जानकारी मिल रही थी कि यह प्लांट ग्राम समाज की भूमि पर है लेकिन इसकी सही जांच करने के लिए 2022 की पत्रावली को निकाला जा रहा है उसके बाद ही पूरी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

इस दौरान उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, माइनिंग आफिसर्स मो. काजिम रज़ा, तहसीलदार प्रियंका, कानूनगो रमेश चन्द्र, लेखपाल तेललूराम, लेखपाल सुभाष कुमार चौहान, लेखपाल सुभाष जैमिनी, लेखपाल रवि कांत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।