पत्रकार के साथ बत्तमीजी करने पर महिला के खिलाफ हुवा मुकदमा दर्ज

पत्रकार के साथ बत्तमीजी करने पर महिला के खिलाफ हुवा मुकदमा दर्ज 

बहादराबाद पत्रकार के साथ बदत्तमीजी करने को लेकर महिला के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कराया मुकदमा दर्ज सूत्रों से मिली जानकारी की जिस महिला के खिलाफ बत्तमीजी करने का मुकदमा दर्ज हुवा है वह महिला साहूकारा,आंगनबाड़ी कार्यकत्री महिला बताई जा रही है  पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने महिला व अन्य साथियों पर गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सुरु कर दी। पुलिस के मुताबिक थाना बहादराबाद  क्षेत्र के गांव रोहालकी किशनपुर निवासी पत्रकार सनत शर्मा ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर बताया कि वह सूचना विभाग में पंजीकृत पत्रकार है। उसी गांव की एक महिला जोकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ साहूकारा भी करती है एक व्यक्ति से ब्याज के पैसे न मिलने पर उसका मकान पर कुछ साथियों द्वारा अवैध कब्जा करने का कार्य किया जा रहा था । जिस पर महिला से परेशान होकर पीड़ित ने इस सम्बंध में जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार को एक शिकायती पत्र भी दिया गया था । जिसके आधार पर समाचार पत्रों में एक खबर भी  प्रकाशित हुई थी । 28 अगस्त की सायं को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन आया कि राष्ट्रीय इंटर कालेज रोहालकी पर झगड़ा हो  रहा है। खबर कवरेज करने के लिये वह घर से निकला। रास्ते मे पहले से तैयार उक्त महिला (कल्पना चौहान) ने अपनी स्कूटी उसकी गाड़ी के सामने लगा दी । पहले से ही खड़े अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचते उसी दौरान राहगीरों को देख अज्ञात व्यक्ति वहां से खिसक गये। उक्त महिला उसकी गाड़ी के पास बदतमीजी बकरते हुये कपड़े फाड़ते हुये गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे । जब वह गाड़ी से बाहर नही निकला तो महिला ने अपने कपड़े फाड़ते हुये अपने शरीर पर जगह जगह निशान बना दिये। साथ ही जेल भिजवाने की धमकी दी। उक्त महिला ने जो भी आरोप लगाये सभी निराधार है। भविष्य में उसे और उसके परिवार के साथ अप्रिय घटना घट सकती है। 

बहादराबाद चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि पत्रकार सनत शर्मा ने एक महिला के खिलाफ बदतमीजी करने वह गाली गलौज कर झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी है उसके खिलाफ तहरीर दी है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई जांच के बाद अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद