हरिद्वार 2 अक्टूबर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय ज्ञानकुंभ का आज समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह, प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या,अतुल कोठारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

हरिद्वार 2 अक्टूबर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय ज्ञानकुंभ का आज समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह, प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या,अतुल कोठारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि ज्ञानकुंभ में उभरे विचारों को पुस्तकाकार दें, जिससे आने वाली पीढियां लाभान्वित होंगी और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रसार होगा। भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में यह एक गेमचेंजर साबित होगा। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, विश्व गुरु भारत शिव की त्रिशुल की तरह है। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा में ही देश का भाग्य बदलने की शक्ति निहित है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य भारत को वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि सद्ज्ञान से ही सोच को स्वच्छता संभव है। उन्होंने एआई की महत्ता व उपयोगिता पर उल्लेखनीय जानकारी दी।

समापन समारोह के अध्यक्ष देसंविवि के प्रतिकुलपति युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि विश्व के समस्त समस्याओं का समाधान भारत के पास विद्यमान है। हम सभी को अपने हृदय के अंदर भारतीयता को धारण करना है, ताकि हमारी सनातन संस्कृति की वैभवशाली परंपरा को जीवंत रख सकें।

इससे पूर्व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय महासचिव अतुल भाई कोठारी ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि से अवगत कराया और दो दिन चले ज्ञानकुंभ की संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

ज्ञानकुंभ समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राष्ट्र को उन्नत, खुशहाल व समृद्ध राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी का महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। इसीलिए युवाओं को ऐसी शिक्षा दी जाए, जिससे वह उच्च से उच्चतर स्थिति में पहुंच सके। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति से युवाओं में एक नया आत्मविश्वास और एक नई ऊर्जा विकसित होगी। देसंविवि में आयोजित पहले ज्ञानकुंभ में सम्मिलित देश के तीस से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों, शिक्षाविदों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माना कि जिस तरह देसंविवि में युवाओं के कौशल विकास के साथ रचनात्मकता का समावेश किया जा रहा है, इससे देश संस्कारवान व आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर होगा। इसे सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रारंभ किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर विभिन्न पत्रिकाओं का विमोचन किया गया। इस अवसर पर युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने अतिथियों को गायत्री महामंत्र लिखित चादर, स्मृति चिह्न आदि भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर देसंविवि के कुलपति शरद पारधी सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।