जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने रोशनाबाद स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। मचा हड़कम्प

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने रोशनाबाद स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। मचा हड़कम्प

जिलाधिकारी ने प्रातः 10ः30 बजे अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, कनि0 अभियन्ता सहित 04 कार्मिक अनुपस्थित मिले, जबकि पूर्वान्ह 10ः25 बजे अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल कार्यालय निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता सहित 04 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये तथा अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय रोशनाबा में 10ः15 बजे की गई छापेमारी के दौरान अधिशासी अभियंता सहित 11 कार्मिक अनुपस्थित मिले। 

जिलाधिकारी ने छापेमारी के दौरान अनुपस्थित पाये गये सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण लेने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।